{"_id":"5f0ac1c08ebc3e63ac047474","slug":"happy-birthday-once-sanjay-manjrekar-was-called-next-sunil-gavaskar-claimed-dravid-ganguly-finished-his-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sanjay Manjrekar: कभी कहलाते थे अगले गावस्कर, द्रविड़-गांगुली ने खत्म किया करियर!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sanjay Manjrekar: कभी कहलाते थे अगले गावस्कर, द्रविड़-गांगुली ने खत्म किया करियर!
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
संजय मांजरेकर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज संजय मांजरेकर का जन्मदिन है। क्रिकेट उन्हें विरासत में मिला। पिता विजय मांजरेकर उस दौर के बल्लेबाज थे, जब भारतीय क्रिकेट अपने पैर जमाने में लगा था। सीनियर मांजरेकर का जब निधन हुआ तब संजय महज 18 साल के थे। उस वक्त तक उनका रणजी डेब्यू भी नहीं हुआ था। हालांकि पिता को भरोसा था कि बेटा एक दिन टीम इंडिया के लिए खेलेगा।
2 of 7
संजय मांजरेकर
- फोटो : ANI
12 जुलाई 1965 को जन्में संजय मांजरेकर को कभी सुनील गावस्कर का उत्तराधिकारी माना जाता था, लेकिन वह अपने करियर में वह बुलंदी हासिल नहीं कर पाए, जितना उनसे उम्मीद की गई थी। खुद संजय मांजरेकर ने अपनी आत्मकथा में खुलासा किया था कि राहुल द्रविड़ औऱ सौरव गांगुली की वजह से उनका करियर जल्दी खत्म हो गया।
3 of 7
संजय मांजरेकर
- फोटो : ट्विटर
संन्यास लेने के बाद बतौर कमेंटेटर अपनी अलग पहचान बनाने वाले संजय मांजरेकर ने 2018 में लॉन्च की अपनी आत्मकथा 'इंपर्फेंक्ट' में लिखा कि जब उन्होंने खेल को अलविदा कहा तब वह टीम के महत्वपूर्ण बल्लेबाज थे और आउट ऑफ फॉर्म तो बिलकुल नहीं थे, लेकिन सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के खेल को देखकर समझ चुके थे कि अब उनका 'समय पूरा' हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सौरव गांगुली-राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
मांजरेकर ने लिखा कि 1996 इंग्लैंड दौरे पर द्रविड़ से तो लोगों को उम्मीद थी कि वे बढ़िया प्रदर्शन करेंगे, लेकिन सौरव गांगुली सबके लिए सरप्राइज रहे। संजय ने आगे कहा कि द्रविड़ तो लगता था कि टीम इंडिया के लिए ही बने हैं, लेकिन जब मैंने उन्हें खेलते देखा और जिस तरह से उन्होंने बैटिंग की, तभी मुझे अंदाजा हो गया था कि अब मेरा 'समय पूरा' हो गया है।
विज्ञापन
5 of 7
अन्य साथियों के साथ सचिन तेंदुलकर और संजय मांजरेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
मांजरेकर जब तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेले उनकी पहचान एक तकनीकी रूप से सक्षम खिलाड़ी के तौर पर रही। खासतौर पर उनका रिकॉर्ड विदेशी पिचों पर शानदार रहा। उनको उनकी तकनीक के लिए साथी खिलाड़ी उन्हें कई बार मि. परफेक्ट कहा करते थे, लेकिन सचिन तो उन्हें मि. डिफरेंट नाम दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।