{"_id":"69b8164a3dedbf27cb05b054","slug":"harbhajan-singh-offers-advice-to-hardik-pandya-ahead-of-ipl-share-views-on-what-mi-needs-to-win-trophy-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: आईपीएल से पहले हरभजन ने हार्दिक पांड्या को दी सलाह, डिकॉक-रिकेल्टन को प्लेइंग-11 में लेने पर की बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026: आईपीएल से पहले हरभजन ने हार्दिक पांड्या को दी सलाह, डिकॉक-रिकेल्टन को प्लेइंग-11 में लेने पर की बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 16 Mar 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार
मुंबई इंडियंस ने 2020 के बाद से आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। छह साल बीत जाने के बाद भी टूर्नामेंट के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे सफल फ्रेंचाइजी शीर्ष पर वापसी का रास्ता तलाश रही है। अब टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने कप्तान हार्दिक पांड्या को सलाह दी है।
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को सलाह दी है। हरभजन का कहना है कि अगर मुंबई इंडियंस को खिताब जीतना है तो हार्दिक को अपनी असली क्षमता दिखानी होगी। हार्दिक टी20 विश्व कप में शानदार फॉर्म में थे और हरभजन का मानना है कि मुंबई के कप्तान को यह फॉर्म आईपीएल में भी जारी रखनी होगी।
Trending Videos
ट्रॉफी का पांच साल का सूखा समाप्त करना चाहेगी मुंबई
हार्दिक की अगुआई में मुंबई इंडियंस का लक्ष्य अपने पांच साल के ट्रॉफी के सूखे को खत्म करना और लीग के इतिहास की सबसे सफल टीम बनना होगा। हरभजन ने कहा, मुझे लगता है कि हार्दिक को अपना असली हार्दिक पांड्या वाला रूप दिखाना होगा। उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। जब वह अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना शुरू करेंगे, ना केवल एक बल्लेबाज के तौर पर बल्कि एक गेंदबाज के तौर पर भी तो इससे बहुत बड़ा फर्क पड़ेगा।

हरभजन ने कहा, हमने उन्हें टी20 विश्व कप में गेंदबाजी करते देखा था। गेंद के साथ वह शानदार थे। आईपीएल में भी उन्हें यही करना होगा। जब कोई कप्तान आगे बढ़कर नेतृत्व करता है और रास्ता दिखाता है तो हर कोई उसका अनुसरण करता है। यह सब विश्वास पर निर्भर करेगा। अगर हार्दिक और उनकी टीम पहले दिन से ही यह विश्वास कर लें कि वे यहां सिर्फ मुकाबला करने के लिए नहीं बल्कि छठी बार ट्रॉफी जीतने के लिए आए हैं तो मुंबई इंडियंस के लिए चीजें बहुत तेजी से बदल सकती हैं।
भज्जी बोले- डिकॉक-रिकेल्टन को एक साथ एकादश में जगह मिलना मुश्किल
हरभजन को यह भी लगता है कि टीम प्रबंधन शायद क्विंटन डिकॉक और रेयान रिकेल्टन दोनों को एक साथ प्लेइंग-11 में नहीं उतारेगा। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि मुंबई इंडियंस का टीम प्रबंधन क्विंटन डिकॉक और रेयान रिकेल्टन दोनों को एक साथ प्लेइंग-11 में शामिल करेगा। इन दोनों में से कोई एक ही शुरुआती क्रम में शामिल होगा। मुंबई इंडियंस के पास ऊपरी क्रम में रोहित शर्मा भी हैं। वह मुख्य सलामी बल्लेबाज होंगे और दूसरे छोर पर रेयान रिकेल्टन या क्विंटन डिकॉक उनका साथ देंगे।