टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर और अपनी बिंदास जीवनशैली के लिए मशहूर हार्दिक पांड्या एक बार फिर प्यार की पिच पर बोल्ड हो गए। सूत्रों की मानें तो हार्दिक एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक के साथ डेट कर रहे हैं।
अब इस एक्ट्रेस के लिए धड़का हार्दिक पांड्या का दिल, पार्टी में परिवार से भी मिलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों मुंबई के बांद्रा में वह नताशा को लेकर पहुंचे थे। इस पार्टी का आयोजन उनके दोस्तों ने किया था। कहा जा रहा है कि हार्दिक अपनी नई गर्लफ्रेंड को लेकर गंभीर हैं। वह अपने परिवार वालों से नताशा से इसी पार्टी में मिलवा भी चुके हैं।
इस पार्टी में हार्दिक के भाई क्रुणाल और उनकी भाभी पंखुड़ी शर्मा भी मौजूद थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हार्दिक ने पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड कहकर नताशा को सभी से मिलवाया।
आखिर कौन हैं नताशा
मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली नताशा ने 3 साल की उम्र से ही डांस सीखना शुरू कर दिया था। 2010 में स्पोर्ट्स सर्बिया का खिताब जीतने के बाद नताशा ने स्पोर्ट्स के क्षेत्र में ही करियर बनाने का फैसला किया। नच बलिए 9 नें भाग ले रहीं नताशा एली गोनी की भी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। पिछले दिनों उनका नाम प्रियांक शर्मा के साथ भी जुड़ा था।
हार्दिक पांड्या करण जौहर के शो कॉफी विद करन में महिलाओं को लेकर की गई अपनी टिप्पणी को लेकर बेहद विवादों में थे। हार्दिक ने शो पर महिलाओं को लेकर काफी अभद्र बातें कह दी थीं जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया था। बावजूद इसके महिलाओं में उनके प्रति दीवानगी कम नहीं हुई। अबतक वे कई बी-टाउन ब्यूटीज को डेट कर चुके हैं। इनमें ईशा गुप्ता, एली अवराम और उर्वशी रौलेता के नाम शुमार हैं।