फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

80 फीट ऊपर छत की रेलिंग पर युवती कर रही थी योगा फिर फिसल गया पैर

Thu, 29 Aug 2019 10:03 AM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 29 Aug 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
alexa terrazas injured during yoga in mexico
- फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर एक से एक खतरनाक स्टंट के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसे हम और आप देखकर दंग रह जाते हैं। ऐसे ही खतरनाक स्टंट कर रही महिला को भारी पड़ गया। स्टंट करने के दौरान वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसकी जान तो बचा ली। लेकिन अब वो तीन-चार साल तक चल नहीं पाएगी। 

alexa terrazas injured during yoga in mexico
- फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, मैक्सिको के नुवो लिऑन में रहने वाली 23 साल की युवती जिनका नाम एलेक्सा टेरेसस है, वह शनिवार को छठवीं मंजिल की रेलिंग से लटककर योग कर रही थी। तभी इसी दौरान युवती का पैर फिसल गया और वह 80 फीट ऊपर से गिर गई। इसके बाद आनन-फानन में एलेक्सा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

alexa terrazas injured during yoga in mexico
- फोटो : सोशल मीडिया

अस्पताल में डॉक्टरों ने 11 घंटे तक सर्जरी की और युवती की जान बचा ली। लेकिन वह अगले तीन साल तक चल-फिर नहीं पाएगी। घटना के बाद कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं। तस्वीरों में एलेक्सा बाल्कनी में उल्टे मुंह लटकती हुई दिखाई दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
alexa terrazas injured during yoga in mexico
- फोटो : सोशल मीडिया

चिकित्सकों ने बताया कि घटना के दौरान एलेक्सा के हाथ-पैर में कई सारे फ्रैक्चर्स आ ए हैं। इसके अलावा कूल्हे और सिर में भी गंभीर चोटे आई हैं। इस वजह से एलेक्सा की सर्जरी में 11 घंटे का समय लग गया। सर्जरी के दौरान खून की भी जरूरत पड़ी। जिसके लिए परिजन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लिया और ब्लड डोनर्स जुटाए गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed