फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्दिक की सगाई से मां-बाप भी थे अनजान, अब होने वाले ससुर ने नताशा पर दिया ये बयान

Sun, 05 Jan 2020 08:34 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 05 Jan 2020 08:34 AM IST
विज्ञापन
Hardik Pandya Natasha Stankovic got engaged, this is How father cricketers dad reacted
हार्दिक की सगाई पर पिता का बयान - फोटो : ट्विटर

सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से सगाई कर भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपने नए साल की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। इस कपल की तस्वीरें 1 जनवरी से अबतक इंटरनेट पर छाई हुईं हैं। सगाई के बाद बड़े भाई क्रुणाल ने दोनों का पांड्या परिवार में स्वागत भी किया, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हार्दिक ने बिना माता-पिता को बताए ही सगाई जैसा बड़ा फैसला ले लिया।



Hardik Pandya Natasha Stankovic got engaged, this is How father cricketers dad reacted
हार्दिक पांड्या के पिता - फोटो : ट्विटर

यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद हार्दिक के पिता हिमांशु पांड्या ने किया है। सगाई की खबर सुनकर वह हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा, हम जानते थे कि दोनों दुबई छुट्टियां मनाने जा रहे हैं, लेकिन दोनों सगाई कर लेंगे, इसके बारे में हमें कुछ भी नहीं पता था। सगाई की खबर ने हमें हैरान कर दिया था। दोनों की सगाई होने के बाद हमें इसके बारे में पता चला था।’

Hardik Pandya Natasha Stankovic got engaged, this is How father cricketers dad reacted
हार्दिक पांड्या का पूरा परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

साथ ही साथ हार्दिक के पिता ने नताशा को भी एक अच्छी लड़की बताया। नताशा के होने वाले ससुर ने अपने छोटे बेटे की होने वाली बीवी यानी नताशा के बारे में कहा कि, 'वह बहुत अच्छी लड़की है और हम मुंबई में कई मौकों पर उससे मिल चुके हैं।' साथ ही साथ उन्होंने कहा कि शादी की तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं और जल्द ही इसपर फैसला किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hardik Pandya Natasha Stankovic got engaged, this is How father cricketers dad reacted
हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या - फोटो : ट्विटर

इसके पहले हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल ने सोशल मीडिया पर दोनों का स्वागत किया था। उन्होंने नताशा के लिए लिखा था, 'हार्दिक पांड्या और नताशा को बहुत-बहुत बधाई। नताशा, हमारी क्रेजी फैमिली में आपके शामिल होने से हम बहुत खुश हैं। पागलपन में आपका स्वागत है !! आप दोनों को ढेर सारा प्यार।’

विज्ञापन
Hardik Pandya Natasha Stankovic got engaged, this is How father cricketers dad reacted
- फोटो : Instagram

बताते चलें कि 1 जनवरी 2020 को दुबई के समंदरों के बीच हार्दिक ने एक स्पीडबोट पर अपनी लेडीलव को प्रपोज किया था। ये सारी फोटोज और वीडियोज हार्दिक-नताशा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इस पोस्ट के तुरंत बाद ही देश-विदेश से इस कपल को बधाईयां मिलनी शुरू हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed