{"_id":"5e1086168ebc3e880b00fee3","slug":"irfan-pathan-career-destroyed-due-to-this-reason-now-he-retires-from-all-form-of-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इरफान पठान: ऑलराउंडर बनने की ख्वाहिश ने खत्म कर दिया चमकते सितारे का करियर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इरफान पठान: ऑलराउंडर बनने की ख्वाहिश ने खत्म कर दिया चमकते सितारे का करियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बहुत कम क्रिकेटर ऐसे होते हैं जो बेहद कम उम्र में ही नाम, दौलत और शोहरत हासिल कर लेते हैं। ऐसे ही खिलाड़ी थे इरफान पठान। बड़ौदा के बेहद साधारण परिवार में जन्मा यह खिलाड़ी विपरित हालातों को चुनौती देते हुए महज 19 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करता है। शनिवार यानी चार जनवरी की शाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले इरफान को जितनी जल्दी कामयाबी मिली वह उतनी जल्दी ही अपनी चमक बिखेरकर ओझल भी हो गए।
2 of 9
इरफान पठान
- फोटो : ट्विटर
इरफान पठान ने सभी का ध्यान अपनी तरफ उस वक्त खींचा जब एशिया अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एक ही पारी में 9 विकेट हासिल किए। इसके बाद इरफान को राष्ट्रीय टीम में जगह मिल गई। इरफान का पहला दौरा ऑस्ट्रेलिया का था।
3 of 9
इरफान पठान
- फोटो : ट्विटर
साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू के दौरान वह महज 19 साल के थे। एडिलेड टेस्ट में पदार्पण करते हुए उन्होंने गिलक्रिस्ट और हेडन जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को पानी पिलाया था। मैच में भारत को जीत हासिल हुई। सीरीज में इरफान ने अपने चयन को सही साबित किया। साल 2006 तक पठान राष्ट्रीय टीम का नियमित हिस्सा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
इरफान पठान हैट्रिक
- फोटो : ट्विटर
साल 2006 में जब टीम इंडिया पाकिस्तान दौरे पर गई तब पठान की बहुत चर्चा हुई। पाकिस्तानियों ने कहा कि इरफान जैसे गेंदबाज पाकिस्तान के हर घर में है, लेकिन कराची टेस्ट में इरफान ने पहले ओवर में ही हैट्रिक लेकर धमाल मचा दिया था। यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहले ओवर में ली गई इकलौती हैट्रिक है। पठान, भज्जी के बाद टेस्ट हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय थे।
विज्ञापन
5 of 9
इरफान पठान
- फोटो : ट्विटर
साल 2003 में 19 साल की उम्र में टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले इरफान ने साल 2008 में 24 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए आखिरी टेस्ट खेला था। उसके बाद वह दोबारा टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं बन सके। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह साल 2012 में टीम इंडिया का हिस्सा बने थे। अक्टूबर 2012 में वह टी-20 मैच में भारत की तरफ से श्रीलंका के खिलाफ खेले थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।