भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा ने बल्लेबाजों की आईसीसी वन-डे रैंकिंग में शीर्ष दो स्थान पर कब्जा बरकरार रखा जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बुधवार को जारी इस ताजा सूची में गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला। कोहली ने 871 अंक के साथ शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाए रखा। रोहित (855) दूसरे और पाकिस्तान के बाबर आजम (829) तीसरे स्थान पर हैं। बुमराह 719 अंक के साथ गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर काबिज हैं जिसमें न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट पहले स्थान पर हैं।
ICC ODI Ranking: विराट नंबर एक बल्लेबाज, दूसरे स्थान पर रोहित, गेंदबाजी में बुमराह भी छाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लेबाजी सूची में आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी साउथैम्पटन में इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम मैच में 113 रन की पारी खेलने के बाद चार पायदान के फायदे से 42वें स्थान पर जबकि उप कप्तान पॉल स्टर्लिंग अपनी 142 रन की पारी से 26वें स्थान पहुंच गए। वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक स्थान फिसलकर 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं, उनके 633 पॉइंट हैं। धोनी ने पिछला मैच 10 जुलाई को वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। कर्टिस कैम्फर ने पहली श्रृंखला में प्रभावित किया और वह दो बार बल्लेबाजी के लिए उतरे और दोनों बार अर्धशतक जमाने में सफल रहे, जिससे वह बल्लेबाजों की सूची में 191वें स्थान से प्रवेश करने में सफल रहे।
गेंदबाजी सूची में आयरलैंड के तेज गेंदबाज क्रेग यंग ने श्रृंखला में छह विकेट हासिल किए, जिससे वह 40 पायदान के फायदे से अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 89वें स्थान पर पहुंच गए जबकि मार्क एडेर (छह पायदान के लाभ से 138वें स्थान) और जोशुआ लिटिल (38 पायदान के फायदे से 146वें स्थान) भी सूची में ऊपर की ओर बढ़ने में सफल रहे। इस श्रृंखला में इंग्लैंड ने 2-1 से जीत हासिल की थी।
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने अंतिम वन-डे में शतक जड़ा था, उन्हें एक पायदान का फायदा मिला और वह 22वीं रैंकिंग पर हैं। वहीं जॉनी बेयरस्टो एक पायदान के फायदे से 13वें स्थान पर पहुंच गए। सैम बिलिंग्स 132 रन जुटाने के बाद रैंकिंग में 146वें स्थान से प्रवेश करने में सफल रहे। इंग्लैंड के गेंदबाजों में लेग स्पिनर आदिल राशिद 29वें से 25वें स्थान पर पहुंच गए।
इंग्लैंड को श्रृंखला में मिली जीत से आईसीसी पुरुष विश्व कप सुपर लीग में 20 अंक मिले जिसमें 13 टीमें भारत में होने वाले अगले 2023 विश्व कप के लिये सीधे क्वालीफाइंग स्थान हासिल करने की कोशिश करेंगी। आयरलैंड के 10 अंक हैं।