फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का वो अनोखा देश, जहां महिलाएं और पुरुष पहनते हैं एक जैसे कपड़े

Wed, 05 Aug 2020 09:42 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 05 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
interesting facts about madagascar fourth largest island in world
मेडागास्कर द्वीप - फोटो : Social media

दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जो अपनी विशेष पहचान के लिए जाने जाते हैं। कई देश अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं, तो वहीं कई देशों की अनोखी संस्कृति और वहां के नागरिकों का रहन-सहन उसे विशेष बनाती है। कुछ इसी तरह का एक देश मेडागास्कर भी है, जो दुनिया का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है। आज हम आपको मेडागास्कर से जुड़े मजेदार और अनोखे तथ्यों के बारे में बताएंगे।

interesting facts about madagascar fourth largest island in world
मेडागास्कर द्वीप - फोटो : Social media

एक ओर जहां पुरा विश्व कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से जूझ रहा है, तो वहीं मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना हर्बल टी और हर्बल ड्रिंक कोविड-ऑर्गेनिक्स से कोविड-19 के रोकथाम का दावा कर रहे थे। आज मेडागास्कर में 10 हजार से भी अधिक कोरोना संक्रमित के केस हो गए हैं और डेथ आंकड़ा भी 108 है। हालांकि, यहां रिकवरी रेट 72% के करीब है।

interesting facts about madagascar fourth largest island in world
मेडागास्कर द्वीप - फोटो : Social Media

बोर्निया द्वीप से आए थे लोग
मेडागास्कर का पूरा नाम रिपब्लिक ऑफ मेडागास्कर है, जो अफ्रीका के दक्षिणी तट के पास इंडियन ओशियन में एक द्वीपीय देश है। इस देश में बसने वाले लोग बोर्नियो द्वीप से आए, जो अब ब्रुनेई, इंडोनेशिया और मलेशिया के बीच विभाजित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting facts about madagascar fourth largest island in world
यहां सब पहनते हैं एक जैसे कपड़े - फोटो : Social media

मेडागास्कर के नागरिकों का पोशाक
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मेडागास्कर में बच्चे हो या बूढे़ या फिर महिला हो या पुरुष सभी लोग एक समान कपड़े पहनते हैं। इस पोशाक को स्थानिय भाषा में 'लाम्बा' कहा जाता है। बता दें कि मृतकों के लिए भी कफन के तौर पर लाम्बा को ही इस्तेमाल में लाया जाता है।

विज्ञापन
interesting facts about madagascar fourth largest island in world
मेडागास्कर द्वीप - फोटो : Social media

रेड आइलैंड के नाम से है मशहूर
अनोखे रंग की मिट्टी होने की वजह से मेडागास्कर को रेड आइलैंड के तौर पर भी जाना जाता है। यहां ऐसी कई औषधीय पौधों की प्रजातियां हैं, जिसे हर्बल उपचार में इस्तेमाल किया जाता है। प्राकृतिक रूप से धनी होने के बावजूद भी मेडागास्कर अफ्रीका के सबसे गरीब देशों में से एक है। यहां के लोग मालागासी और फ्रेंच भाषाएं बोलते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed