फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC T20 Rankings: तिलक शीर्ष तीन बल्लेबाजों में शुमार, सूर्यकुमार को पीछे छोड़ा; हार्दिक नंबर-एक ऑलराउंडर बने

Wed, 20 Nov 2024 02:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Nov 2024 02:26 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज और उभरते हुए युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को लगातार दो शतकों से काफी फायदा हुआ। वह सीरीज में 280 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। 

विज्ञापन
ICC T20 Rankings: Tilak Varma among top 3 batters, jumped 69 places, Hardik Pandya world number-1 all-rounder
हार्दिक और तिलक - फोटो : IPL/BCCI
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज के बाद आईसीसी ने ताजा टी20 रैंकिंग जारी कर दी है। भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा लगातार दो शतक लगाने के बाद 69 स्थान की छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। तिलक पहली बार टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष-10 में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। वहीं, भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन को पछाड़कर दुनिया के नंबर एक टी20 ऑलराउंडर बन गए हैं।
ICC T20 Rankings: Tilak Varma among top 3 batters, jumped 69 places, Hardik Pandya world number-1 all-rounder
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार्दिक का ऑलराउंड प्रदर्शन
हार्दिक ने दक्षिण अफ्रीका में भारत की हालिया सीरीज के दौरान कुछ अच्छी पारियां खेली थीं। लिविंगस्टोन के अलावा हार्दिक ने नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी को पीछे छोड़ दिया। इस सीरीज में 31 वर्षीय हार्दिक ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया था। चार मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में हार्दिक ने नाबाद 39 रन की पारी खेली थी। वहीं, चौथे और निर्णायक टी20 मैच में उन्होंने आठ रन देकर एक विकेट लिया था। इसकी बदौलत भारत ने 3-1 से सीरीज अपने नाम करने में कामयाब रहा था। यह दूसरी बार है जब हार्दिक टी20 ऑलराउंडरों की सूची में नंबर एक रैंकिंग पर पहुंचे हैं। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस चौथे नंबर पर और श्रीलंका के पूर्व कप्तान वानिंदु हसरंगा पांचवें नंबर पर हैं।
ICC T20 Rankings: Tilak Varma among top 3 batters, jumped 69 places, Hardik Pandya world number-1 all-rounder
तिलक वर्मा - फोटो : BCCI
तिलक वर्मा ने लगाई जबरदस्त छलांग
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज और उभरते हुए युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को लगातार दो शतकों से काफी फायदा हुआ। वह सीरीज में 280 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 69 पायदान की लंबी छलांग लगाई। वह फिलहाल टी20 में भारत की सबसे बेहतर रैंकिंग वाले बल्लेबाज हैं और पहले स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के फिल सॉल्ट से पीछे हैं। भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव उनसे एक स्थान पीछे यानी चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ICC T20 Rankings: Tilak Varma among top 3 batters, jumped 69 places, Hardik Pandya world number-1 all-rounder
संजू सैमसन - फोटो : BCCI
सैमसन को भी रैंकिंग में हुआ फायदा
इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में दो शतक बनाने वाले संजू सैमसन टी20 बल्लेबाजों की सूची में 17 स्थान चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए। ट्रिस्टन स्टब्स तीन पायदान ऊपर चढ़कर 23वें स्थान पर और हेनरिक क्लासेन छह स्थान ऊपर चढ़कर 59वें स्थान पर पहुंच गए। अन्य बल्लेबाजों में श्रीलंका के दाएं हाथ के बल्लेबाज कुसाल मेंडिस टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीन पायदान के फायदे से संयुक्त रूप से 12वें और वेस्टइंडीज के शाई होप 16 स्थान के फायदे से 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
ICC T20 Rankings: Tilak Varma among top 3 batters, jumped 69 places, Hardik Pandya world number-1 all-rounder
अर्शदीप सिंह - फोटो : ANI
अर्शदीप को गेंदबाजों की रैंकिंग में फायदा
वहीं, ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के बाद सूची में 10 पायदान के सुधार के साथ 45वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी एडम जैम्पा और नाथन एलिस को टी20 गेंदबाजों में सबसे ज्यादा फायदा पहुंचा है। भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह तीन स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर पहुंच गए। यह उनकी सर्वश्रेष्ठ करियर रैंकिंग है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed