फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cobra vs Krait: कोबरा और करैत में कौन सांप है सबसे ज्यादा जहरीला? जानिए दोनों में क्या है अंतर

Wed, 20 Nov 2024 02:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Nov 2024 02:23 PM IST
सार

दुनिया में सांप की तीन हजार से अदिक प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांपों की ऐसी 69 प्रजातियां पाई जाती हैं जो बेहद खतरनाक होती हैं।

विज्ञापन
most venomous snakes in india cobra and karait snake king cobra naag
कोबरा और करैत में कौन सांप है सबसे ज्यादा जहरीला? - फोटो : Freepik/adobe stock

Cobra vs Krait: सांप का नाम सुनते ही कई लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कुछ लोग तो सांप की फोटो देखकर ही डर जाते हैं। धरती के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में सांप शामिल हैं। दुनिया में सांप की तीन हजार से अदिक प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांपों की ऐसी 69 प्रजातियां पाई जाती हैं जो बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें 29 समुद्री सांप हैं जबकि 40 जमीन पर रहने वाले हैं। भारत में पाए जाने सापों में कोबरा और करैत बेहद जहरीले होते हैं। आज हम आपको अपनी इस खबर में बताएंगे कि कोबरा और करैत में सबसे ज्यादा जहरीला कौन सांप होता है। 



करैत सांप

करैत सांप अक्सर रात में लोगों को काटता है। इस सांप के काटने पर मधुमक्खी के काटने जैसा एहसास होता है और जिस जगह पर काटता वहां सूजन आ जाती है। इसके साथ ही मच्छर के काटने जैसा निशान नजर आता है। कुछ देर बीतने पर पेट में जलन, आंखों में भारीपन और धुंधला दिखने जैसे लक्षण दिखते हैं। ऐसे में थोड़ा सी लापरवाही से इंसान की जान जा सकती है। अगर यह सांप काटता है, तो तुरंत नजदीकी अस्पताल जाना चाहिए। 
 

most venomous snakes in india cobra and karait snake king cobra naag
कोबरा और करैत में कौन सांप है सबसे ज्यादा जहरीला? - फोटो : Adobe Stock

करैत सांप बारिश के दिनों में अधिकतर काटता है। यह रात के समय में सक्रिय होता है। इस सांप को इंसान को गर्मी पसंद होती है। यह चुपके से बिस्तर में घूस जाता है और दबने पर काट लेता है। इस सांप के काटने के लक्षण दो घंटे बाद दिखना शुरू होते हैं। इस सांप को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। यह सांप काले और भरे रंग का होता है। इसके शरीर पर सफेद धारियां बनी होती हैं। 

 

most venomous snakes in india cobra and karait snake king cobra naag
कोबरा और करैत में कौन सांप है सबसे ज्यादा जहरीला? - फोटो : Adobe Stock

कोबरा सांप 

दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में कोबरा सांप मिलता है। भारत, चीन, इंडोनेशिया और थाईलैंड समेत कई देशों में कोबरा की अलग-अलग नस्ल मिलती हैं। यह सांप जंगलों, घास के मैदानों और मानव बस्तियों के आसपास भी मिलते हैं। कोबरा बेहद जहरीला सांप होता है। 

Baba Vanga Predictions: यूरोप में होगा इस्लाम का राज, एलियन की होगी खोज, बाबा वेंगा ने की डरावनी भविष्यवाणियां

विज्ञापन
विज्ञापन
most venomous snakes in india cobra and karait snake king cobra naag
कोबरा और करैत में कौन सांप है सबसे ज्यादा जहरीला? - फोटो : Freepik

कोबरा सांप रात और दिन दोनों समय काट सकता है। नर कोबरा की 4 से 5.5 फीट लंबा होता है और मादा कोबरा 2.5 से 3 फीट तक लंबी होती है। नर कोबरा के मुकाबले मादा अधिक गुस्सैल होती है और लोगों जल्द काटती है। इसीलिए लोग नाग और नागिन में नागिन को अधिक खतरनाक मानते हैं।

Divorce Hotel: इस देश में है दुनिया का सबसे अनोखा होटल, जहां लोग शादीशुदा आते हैं और तलाक लेकर जाते हैं
 

विज्ञापन
most venomous snakes in india cobra and karait snake king cobra naag
कोबरा और करैत में कौन सांप है सबसे ज्यादा जहरीला? - फोटो : Freepik

कोबरा के काटने पर 30 मिनट बाद लक्षण नजर आता है। इसके काटने पर दर्द होता है। काटने वाले स्थान पर सूजन आ जाती है। इसके साथ पल्स रेट में उतार-चढ़ाव होता है। इसके जहर का नर्वस सिस्टम पर सीधे असर होता है। बेचैनी होने लगती है, उल्टी आना, पसीना आना और चक्कर आने जैसे दिखते हैं। समय पर इलाज नहीं मिलने पर मरीज की जान जा सकती है। कोबरा को लोग गेहुअन भी कहते हैं। यह भूरे और काले दोनों रंग का होता है। 

करैत और कोबरा में कौन है ज्यादा जहरीला
 
करैत सांप कोबरा से जहरीला होता है। कैरत में कोबरा से सांप 6 गुना अधिक जहर पाया जाता है। करैत सांप के काटने से कुछ ही घंटों में मौत हो सकती है। यह रात में ही शिकार पर बाहर निकलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed