{"_id":"5adb16d94f1c1b5f098b5afa","slug":"if-you-do-not-want-to-open-sit-on-the-bench-says-ganguly-to-sehwag","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...जब सहवाग-गांगुली में हुआ था जमकर विवाद, गुस्साए कप्तान ने साफ कहा था- ओपनिंग नहीं तो बेंच पर बैठो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
...जब सहवाग-गांगुली में हुआ था जमकर विवाद, गुस्साए कप्तान ने साफ कहा था- ओपनिंग नहीं तो बेंच पर बैठो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वीरेंद्र सहवाग की गिनती विश्व क्रिकेट के सबसे आक्रामक सलामी बल्लेबाजों में होती है। सहवाग ने अकेले अपने दम पर कई मैच टीम इंडिया को दिलवाए। मगर क्या आपको पता है कि सहवाग ने अपने करियर की शुरुआत एक मध्यक्रम बल्लेबाज के तौर पर की थी। ये कप्तान सौरव गांगुली का ही प्लान था कि सहवाग से ओपनिंग करवाई जाए। इस फैसले से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी है, जिसे बीते दिनों खुद वीरेंद्र सहवाग ने एक कार्यक्रम में शेयर किया।
2 of 5
मौका था एक किताब के लॉन्चिंग समारोह का। इस दौरान बातचीत में सहवाग ने 2002 के उस किस्से का जिक्र किया जब सौरव गांगुली ने वीरू से दो टूक उनकी बात मानने या फिर मैच से बाहर बैठने की बात कर दी थी। ये उस दौर की बात है जब टीम इंग्लैंड दौरे पर थी। टीम के कोच जॉन राइट हुआ करते थे। राइट चाहते थे कि टेस्ट मैच में पारी की शुरुआत सहवाग करें। मगर वीरू इसके लिए तैयार नहीं थे।
3 of 5
आगे बात करते हुए सहवाग ने बताया कि, 'गांगुली ने मुझसे कहा कि तुमने कुछ वनडे में ओपनर के तौर पर बल्लेबाजी की है और तुम्हें अनुभव भी काफी हो गया है। इसके बाद मैंने सचिन पाजी का उदाहरण दे दिया। कहा कि उन्होंने एक दशक तक ओपनिंग की है और आपने भी ओपनर के तौर पर ही अपना करियर शुरु किया था। फिर आप लोग ही पारी की शुरुआत क्यों नहीं करते। मैं मिडिल ऑर्डर में ही बल्लेबाजी करूंगा। इस पर गांगुली जमकर नाराज हो गए। अगली स्लाइड में जानिए फिर क्या हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सहवाग की इस बात पर गुस्सैल स्वभाव के सौरव गांगुली नाराज हो गए। दादा ने वीरू को दो टूक शब्दों में कह दिया कि, ‘अगर तुम टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हो तो वहां एक ही जगह खाली है। सवाल मत करो और और अगर तुम ओपनिंग नहीं करना चाहते तो बेंच पर बैठो।’ हालांकि सहवाग ने इस पर भी एक शर्त रख दी थी कि अगर वो 3-4 मैचों में नहीं चले तो फिर ओपनिंग से दोबारा उन्हें मीडिल ऑर्डर में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
फिर जो हुआ वो उसका साक्षी पूरा विश्व क्रिकेट बना। वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट मैच में ओपनिंग करते हुए विश्व क्रिकेट के कई कीर्तिमान अपने नाम किए। जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई मुलतान की उनकी पारी भी शामिल है। सहवाग ने यहां तिहरा शतक जड़ा था। ये कारनामा करने वाले वो पहले भारतीय क्रिकेटर बने थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।