{"_id":"5adb011e4f1c1b60098b5c1f","slug":"ipl-2018-predicted-eleven-of-kkr-against-kings-eleven-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: जीत की हैट्रिक के लिए पूरा जोर लगा देंगे KKR के ये 11 धुरंधर, सामने है पंजाब का चैलेंज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: जीत की हैट्रिक के लिए पूरा जोर लगा देंगे KKR के ये 11 धुरंधर, सामने है पंजाब का चैलेंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2018 की अंक तालिका में दूसरे नंबर पर चल रही कोलकाता नाइटराइडर्स और चौथे नंबर की टीम किंग्स इलेवन पंजाब शनिवार को आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें अपने पिछले 2 मैच जीतकर विजयी रथ पर सवार है। मगर अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डेंस पर खेल रही केकेआर किंग्स इलेवन को पटककर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। दिनेश कार्तिक इस मैच में किन-किन खिलाड़ियों को शामिल कर सकते हैं, अगली स्लाइड पर डालिए एक नजर...
2 of 5
ओपनिंग जोड़ी के रूप में क्रिस लिन और सुनील नरेन ही मैदान पर नजर आएंगे। लिन अब तक अपने बल्ले से कोई खास चमत्कार नहीं दिखा पाए हैं। तेज गेंदबाजों के सामने लिन जहां 155.1 के स्ट्राइक रेट से बल्ला भांजते हैं तो स्पिन के सामने वो बेबस नजर आते हैं। ये स्ट्राइक रेट 77.5 पर आ टिकता है। पिछले 5 मैचों में तीन बार स्पिनर्स ने ही उनका शिकार किया है। नरेन के साथ एक बार फिर लिन पर बेहतर शुरुआत दिलाने का जिम्मा होगा।
3 of 5
- फोटो : ipl
केकेआर का मध्यक्रम बेहद मजबूत है। मध्यक्रम में रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक अहम भूमिका निभाएंगे। यहां किसी तरह के कोई बदलाव की उम्मीद नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लोअर ऑर्डर में केकेआर के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल से बचने के लिए किंग्स इलेवन पंजाब अलग रणनीति के साथ मैदान पर आएगी। युवा खिलाड़ी शुभमन गिल को अबतक कोई खास मौका नहीं मिल पाया है। इस मैच में बल्ले से अपनी टीम को वो जीत दिलाना चाहेंगे। लेग स्पिनर पियूष चावला से गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी उम्मीदें होंगी।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : BCCI
तेंज गेंदबाजी का जिम्मा टॉम करन, शिवम मावी संभालते नजर आ सकते हैं। चाइनामैन कुलदीप यादव ने पूरे टूर्नामेंट में अबतक बेहतर गेंदबाजी ही की है। ईडन की स्पिन फ्रेंडली विकेट पर उनसे खास प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।