बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को बड़ी राहत मिली है। 2002 हिट एंड रन केस में मुंबई सत्र न्यायालय ने सलमान खान के जमानती वारंट को रद्द कर दिया है। पहले ही बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने 16 साल पुराने हिट एंड रन केस में सभी आरोपों से बरी कर दिया था। जिसके खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी।
हिट एंड रन केस में सलमान खान को राहत, जमानती वारंट हुआ रद्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है मामला?
27-28 सितंबर, 2002 की रात को बांद्रा की अमेरिकन लॉन्ड्री के सामने सलमान खान की लैंडक्रूजर गाड़ी फुटपाथ पर चढ़ गई थी। इस दुर्घटना में बेकरी में काम करने वाले चार-पांच मजदूर फुटपाथ पर सो रहे थे। दुर्घटना में पहिये के नीचे कुचलकर एक की मौत हो गई, चार घायल हो गए।
पुलिस मौके पर सुबह के तीन बजे पहुंची। मामले में सलमान खान को लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोपी बनाया गया, और सुबह गिरफ्तार किया गया। मामले में सलमान की पुलिस स्टेशन से ही जमानत हो गई थी।
कौन थे मुख्य गवाह
सलमान खान की सुरक्षा में तैनात सिपाही रवींद्र पाटिल था। जिनकी बाद में मौत हो गई थी। रवींद्र ने अपने बयान में बताया था कि सलमान शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। पाटिल ने सलमान को समझाया था कि आगे मोड़ है, लेकिन सलमान ने गौर नहीं किया। मामले में चार घायल चश्मदीद गवाह, और मौके पर पहुंचे लोगों की गवाही हुई थी।
इन धाराओं में चला मुकदमा
धारा 279 - लापरवाही से गाड़ी चलाना
धारा 337 - अपनी किसी हरकत से दूसरे को चोट पहुंचाना या जान जोखिम में डालना
धारा 338 - अपनी किसी हरकत से दूसरे को गंभीर चोट पहुंचाना या जान जोखिम में डालना
इन धाराओं में सलमान खान पर मुदमा दर्ज किया था। पाटिल के बयान और खून की जांच रिपोर्ट के बाद सलमान खान पर नई धारा 304 (2) लगाई गई।
सरकारी पक्ष की दलील ?