सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG: Shubman Gill and Ishan Kishan Stats Fastest ODI 100s by Indian captains news and updates
IND Inning
402/10 (49.5 ov)
Kuldeep Yadav 3(3)*
Prince Yadav 5 (5)
Innings Break : Afghanistan elected to bowl

IND vs AFG: शुभमन गिल वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय कप्तान, ईशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 17 Jun 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक लगाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए दमदार बल्लेबाजी की।

IND vs AFG: Shubman Gill and Ishan Kishan Stats Fastest ODI 100s by Indian captains news and updates
गिल और ईशान किशन - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार

शुभमन गिल और ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी की। गिल और ईशान ने तीसरे विकेट के लिए दमदार साझेदारी की और दोनों बल्लेबाजों ने इस मैच में शतक लगाए। गिल जहां संयमित होकर बल्लेबाजी करते दिखे तो ईशान ने वनडे में टी20 वाला रुख अपनाया। गिल इसके साथ ही वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय कप्तान बन गए हैं।

गिल-ईशान के आगे बेबस दिखने अफगानी गेंदबाज
अफगानिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर भारत को शुरुआती झटका दिया। इसके बाद गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने रोहित के साथ साझेदारी निभाई। रोहित हालांकि, अर्धशतक लगाने से चूक गए और 48 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चौथे नंबर पर ईशान किशन को उतारा गया। ईशान और गिल ने मिलकर अफगानिस्तान के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया और दोनों बल्लेबाजों ने हर गेंदबाज के खिलाफ रन बनाए। भारत को ईशान किशन के रूप में तीसरा झटका लगा जो शतक लगाकर पवेलियन लौटे। नांगेयालिया खारोटी की गेंद पर ऊंचा शॉट खेलने के चक्कर में ईशान अपना विकेट गंवा बैठे। ईशान इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे थे और 79 गेंदों पर 14 चौकों और सात छक्कों की मदद से 125 रन बनाकर आउट हुए। ईशान और गिल के बीच तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल का नौवां शतक
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 77 गेंदों पर शतक जड़ दिया। गिल का यह वनडे में नौवां सैकड़ा है। गिल इसके साथ ही वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय कप्तान बन गए। वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 2023 में 63 गेंदों पर शतक लगाया था। 

भारतीय कप्तानों के वनडे में सबसे तेज शतक (गेंदों के आधार पर)
बल्लेबाज बनाम स्थान वर्ष गेंदें
रोहित शर्मा अफगानिस्तान दिल्ली 2023 63
वीरेंद्र सहवाग वेस्टइंडीज इंदौर 2011 69
विराट कोहली श्रीलंका कोलंबो  2017 76
रोहित शर्मा इंग्लैंड कटक 2025 76
शुभमन गिल अफगानिस्तान लखनऊ 2026* 77
विज्ञापन

ईशान की दमदार बल्लेबाजी
ईशान किशन ने इस मैच में दमदार बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले 52 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और अगली 19 गेंदों पर 53 रन जोड़कर शतक पूरा कर लिया। ईशान ने इस दौरान चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2023 में 76 गेंदों पर ऐसा किया था। उनसे आगे इस मामले में ईयोन मोर्गन और रोहित शर्मा हैं। मोर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2019 में 57 गेंद और रोहित ने 2023 में 63 गेंदों पर शतक पूरा किया था। 

ईशान ने पूरे किए 1000 वनडे रन
ईशान ने इस मैच में दमदार प्रदर्शन के दम पर वनडे में भारत के लिए 1000 रन भी पूरे कर लिए। ईशान भारत के लिए सबसे कम गेंदों पर 1000 रन पूरे करने वाले छठे बल्लेबाज हैं। उनसे आगे महेंद्र सिंह धोनी, गिल, कपिल देव, केदार जाधव और हार्दिक पांड्या हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed