सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies Announce Squad for Sri Lanka Test Series, Alzarri and Shamar Joseph Return
AFG Inning
150/4 (27 ov)
Target: 403
Rahmat Shah 32(37)*
Nangeyalia kharote 2 (4)
Drinks Break : Afghanistan need 253 runs in 23.0 remaining overs

WI vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित, अल्जारी-शमार की वापसी; सिल्वा-जंगू को भी मिला मौका

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 17 Jun 2026 02:34 PM IST
विज्ञापन
सार

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने 15 सदस्यीय टीम का एलान किया है। अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, जोशुआ डा सिल्वा और आमिर जंगू की टीम में वापसी हुई है।

West Indies Announce Squad for Sri Lanka Test Series, Alzarri and Shamar Joseph Return
शमार जोसेफ - फोटो : CWI
विज्ञापन

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में तेज गेंदबाज शमार जोसेफ और अल्जारी जोसेफ की वापसी हुई है। इसके अलावा जोशुआ डा सिल्वा और आमिर जंगू को भी दोबारा टीम में शामिल किया गया है।

चोट से उबरकर लौटे दोनों तेज गेंदबाज
अल्जारी जोसेफ और शमार जोसेफ चोट के कारण पिछले साल के अंत में भारत और न्यूजीलैंड दौरे पर खेली गई टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे। दोनों खिलाड़ियों ने अपना पिछला टेस्ट मुकाबला घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इन दोनों की वापसी से वेस्टइंडीज का तेज गेंदबाजी विभाग पहले से अधिक मजबूत दिखाई दे रहा है।

घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का फायदा जोशुआ डा सिल्वा को मिला है। हाल ही में संपन्न हुई वेस्टइंडीज चैंपियनशिप में उन्होंने सात पारियों में 413 रन बनाए थे और वह टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्हें टेविन इमलाच की जगह टीम में मौका मिला है। इमलाच न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में खेले थे, लेकिन छह पारियों में केवल 81 रन बना सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे अंतराल के बाद फिर से आमिर जंगू टेस्ट टीम में शामिल 
जनवरी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने वाले आमिर जंगू की भी लंबे अंतराल के बाद टीम में वापसी हुई है। घरेलू सत्र में उनका प्रदर्शन भी प्रभावशाली रहा। उन्होंने सात पारियों में 411 रन बनाए और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे।

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
श्रीलंका के खिलाफ चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में शामिल सात खिलाड़ी फिलहाल एंटीगुआ में आयोजित हाई-परफॉर्मेंस कैंप का हिस्सा हैं। यह कैंप 12 जून से 22 जून तक आयोजित किया जा रहा है।

वहीं, श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज में शामिल खिलाड़ी 15 जून को इस कैंप से जुड़े हैं। यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 25 से 29 जून तक खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मुकाबला 3 से 7 जुलाई के बीच आयोजित होगा।

वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम: रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वार्रिकन (उपकप्तान), जॉन कैंपबेल, टेगनेरिन चंद्रपॉल, जोशुआ डा सिल्वा (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, कावेम हॉज, शाई होप, आमिर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, केमर रोच और जेडन सील्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed