सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia Women vs Bangladesh Women ICC Women's T20 World Cup 2026 match highlights key moments
AFG Inning
154/4 (27.3 ov)
Target: 403
Rahmat Shah 36(40)*
Nangeyalia kharote 2 (4)
Afghanistan need 249 runs in 22.3 remaining overs

AUS W vs BAN W: ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप में बांग्लादेश को हराया, 63 गेंदें शेष रहते दर्ज की जीत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 17 Jun 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
सार

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच महिला टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। बांग्लादेश की बल्लेबाजी इस मैच में बेहद खराब रही।

Australia Women vs Bangladesh Women ICC Women's T20 World Cup 2026 match highlights key moments
महिला टी20 विश्व कप - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप 2026 में बुधवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने बांग्लादेश ने पूरी तरह सरेंडर कर दिया। बांग्लादेश की टीम को 63 गेंद पहले ही नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया की दूसरे मैच में दूसरी जीत है, जबकि बांग्लादेश की दूसरे मैच में पहली हार। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया ने अपने कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स के फैसले को सही साबित किया और बांग्लादेश को 20 ओवर में आठ विकेट पर 77 रन पर रोक दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट के नुकसान पर 9.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।


बांग्लादेश की बल्लेबाजी रही बेहद खराब
बांग्लादेश की तरफ से सर्वाधिक 27 रन कप्तान निगार सुल्ताना ने बनाए। 47 गेंदों की पारी में निगार ने दो चौके लगाए। रितू मोनी 26 गेंदों पर 16 रन बनाकर दूसरी श्रेष्ठ स्कोरर रहीं। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सकीं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से किम गार्थ ने चार ओवर में 18 रन देकर दो, कप्तान सोफी ने चार ओवर में 14 रन देकर दो और एलिसे पेरी ने तीन ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए। एनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वॉरहेम को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉर्जिया वॉल और पेरी के बीच साझेदारी
ऑस्ट्रेलिया के लिए जॉर्जिया वॉल 32 गेंदों पर एक छक्का और छह चौके की मदद से 45 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि एलिसे पेरी 15 गेंदों पर 19 रन बनाकर नाबाद रहीं। दोनों के बीच 47 रनों की नाबाद मैच विजयी साझेदारी हुई। विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी के रूप में ऑस्ट्रेलिया का एकमात्र विकेट गिरा। मूनी 10 रन बनाकर आउट हुईं। ऑस्ट्रेलिया का एकमात्र विकेट मारूफा अख्तर को मिला। एलिसे पेरी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed