सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs Afghanistan Second ODI Stats Scoring 400+ most times in ODIs Highest ODI totals vs Afghanistan
AFG Inning
76/2 (13.4 ov)
Target: 403
Sediqullah Atal 12(17)*
Rahmat Shah 1 (2)
Afghanistan need 327 runs in 36.2 remaining overs

IND vs AFG: वनडे में सर्वाधिक बार 400 रनों का आंकड़ा पार करने वाला देश बना भारत, दक्षिण अफ्रीका की बराबरी की

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 17 Jun 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 400 रनों का आंकड़ा पार किया। भारत ने आठवीं बार वनडे में इतने रन बनाए हैं। भारत के लिए इस मैच में कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन ने दमदार प्रदर्शन किया।

India Vs Afghanistan Second ODI Stats Scoring 400+ most times in ODIs Highest ODI totals vs Afghanistan
गिल और ईशान - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार

कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन के शतकों की मदद से भारत ने अफगानिस्तान को 403 रनों का लक्ष्य दिया। इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 402 रन बनाए। भारत ने वनडे इतिहास में आठवीं बार 400 रनों का आंकड़ा पार किया है और वह इस मामले में दक्षिण अफ्रीका की बराबरी पर पहुंच गया है। भारत के लिए इस मैच में गिल और ईशान ने दमदार बल्लेबाजी की और दोनों बल्लेबाजों ने शतक लगाए। 

वनडे में किसने कितनी बार बनाए 400+ रन
  • भारत ने वनडे में आठवीं बार 400+ रन बनाए जो संयुक्त रूप से सर्वाधिक है।
  • भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका ने भी वनडे में आठ बार 400+ रन बनाए हैं। 
  • वहीं, इंग्लैंड ने सात बार वनडे में 400 रनों का आंकड़ा पार किया है।
  • वनडे विश्व कप की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार 400+ का स्कोर पार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने 42 रन के अंदर गंवाए आखिरी छह विकेट
एक समय भारतीय टीम 450 रन का आंकड़ा पार करने की स्थिति में दिखाई दे रही थी, लेकिन गिल और ईशान के आउट होने के बाद अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने वापसी की और भारत को लगातार झटके दिए। गिल जब आउट हुए उस वक्त भारत का स्कोर चार विकेट पर 360 रन था। यानी भारत ने आखिरी के छह विकेट 42 रन के अंदर गंवाए। यह पहली बार है जब वनडे में कोई टीम 400+ रन बनाने के बावजूद ऑलआउट हो गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन गिल ने बनाए जो 154 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा ईशान ने 125 रनों की पारी खेली। गिल और ईशान के बीच तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी हुई। इन दोनों के अलावा रोहित शर्मा 48, श्रेयस अय्यर 26 और वाशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान की ओर से नांगेयालिया खरोटी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि राशिद खान को तीन सफलता मिली। वहीं, ए.एम. गजनफर और मोहम्मद सलीम सैफी को एक-एक विकेट मिले। 
विज्ञापन

भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ सर्वोच्च टोटल
भारत ने इस तरह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में अपना सर्वोच्च टोटल बनाया। इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टोटल खड़ा करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है जिसने 2015 में छह विकेट पर 417 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड ने 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ छह विकेट पर 397 रन और श्रीलंका ने 2024 में तीन विकेट पर 381 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed