फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs eng 3rd test akshay kumar and twinkle khanna at lords to watch day 5 match photos

IND vs ENG 3rd Test: भारत-इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट में नजर आए खिलाड़ी कुमार, पत्नी ट्विंकल भी दिखीं साथ; Photos

Mon, 14 Jul 2025 04:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 14 Jul 2025 04:35 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले के अंतिम दिन मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार नजर आए। वह पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ लॉर्ड्स पहुंचे और मैच का लुत्फ उठाते नजर आए।

विज्ञापन
ind vs eng 3rd test akshay kumar and twinkle khanna at lords to watch day 5 match photos
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ANI-PTI-Jiohotstar (screengrab)

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले के अंतिम दिन मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार नजर आए। वह पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ लॉर्ड्स पहुंचे और मैच का लुत्फ उठाते नजर आए। सोशल मीडिया पर खिलाड़ी कुमार की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बता दें कि, लॉर्ड्स टेस्ट का आज पांचवां दिन है। इंग्लैंड ने भारत के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भारत को मिला 193 रन का लक्ष्य
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहली पारी में 10 विकेट पर 387 रन बनाए। वहीं, भारत ने भी अपनी पहली पारी में 387 रन ही बनाए। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 192 रन पर सिमट गई और भारत के सामने 193 रनों का लक्ष्य रखा। अब भारत की दूसरी पारी जारी है। 

मैच का हाल
पांचवें दिन का खेल 58/4 के स्कोर से शुरू हुआ है। पहले सत्र में ही भारत ने तीन और विकेट गंवा दिए हैं। ऋषभ पंत नौ, केएल राहुल 39 और वाशिंगटन सुंदर खाता खोले बिना आउट हो गए। फिलहाल क्रीज पर रवींद्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी मौजूद हैं। भारत के 100 रन पूरे हो गए हैं और उसे जीत के लिए 93 रनों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed