सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Michael Vaughan said- If Ben Stokes had played, England had won oval test India vs England

IND vs ENG: रस्सी जल गई, लेकिन अकड़ नहीं गई...माइकल वॉन बोले- स्टोक्स ओवल में खेलते तो इंग्लैंड जीत जाता मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 05 Aug 2025 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार

वॉन ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हमें केवल अपने गेंदबाजी आक्रमण को सही करना होगा। जाहिर है बेन स्टोक्स को फिट होना होगा। बेन स्टोक्स के साथ इंग्लैंड की टीम किसी को भी हरा सकती है। उनके बिना वे किसी से भी हार सकते हैं।'

IND vs ENG: Michael Vaughan said- If Ben Stokes had played, England had won oval test India vs England
वॉन और स्टोक्स - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि कप्तान बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति में भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच के अंतिम दिन इंग्लैंड की टीम ने हड़बड़ी दिखाई, जबकि उसे जीत के लिए केवल 35 रन चाहिए थे और उसके चार विकेट बचे थे। भारत ने शानदार वापसी करते हुए छह रन से जीत दर्ज करके पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर ली।
Trending Videos

'...तो इंग्लैंड यह टेस्ट मैच जीत जाता'
वॉन ने कहा, 'बेन स्टोक्स टीम में होते, तो इंग्लैंड यह टेस्ट मैच जीत जाता। वह इस टीम में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। वह टीम को मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखते हैं। इंग्लैंड ने (पांचवें दिन सुबह) हड़बड़ी दिखाई।' वॉन ने बीबीसी के टेस्ट मैच स्पेशल में कहा, 'उन्हें बस एक साझेदारी की जरूरत थी। जिस तरह से वे आक्रामक होकर खेलते हैं उसमें वे हड़बड़ी दिखाते हैं। रविवार दोपहर हैरी ब्रुक के आउट होने से पारी का पतन शुरू हुआ, लेकिन इंग्लैंड का यही खेलने का तरीका है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोक्स कंधे की चोट के कारण नहीं खेल पाए
स्टोक्स कंधे की चोट के कारण पांचवें टेस्ट में नहीं खेल पाए, जबकि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स को आराम दिया गया। वॉन ने कहा कि भारत के खिलाफ रोमांचक सीरीज इंग्लैंड के लिए इस वर्ष नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एशेज सीरीज के लिए एक आदर्श तैयारी है। उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड ने पांच शानदार मैच खेले। आपको यथार्थवादी होना होगा। इस हफ़्ते उनके पास सिर्फ़ 10 खिलाड़ी थे। उन्होंने अपना एक गेंदबाज़ जल्दी खो दिया और बेन स्टोक्स भी नहीं खेल पाए। मुझे लगता है कि खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अब अच्छी तरह से तैयार हैं।'

वॉन ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हमें केवल अपने गेंदबाजी आक्रमण को सही करना होगा। जाहिर है बेन स्टोक्स को फिट होना होगा। बेन स्टोक्स के साथ इंग्लैंड की टीम किसी को भी हरा सकती है। उनके बिना वे किसी से भी हार सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed