फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के इन तीन धुरंधरों पर दारोमदार, इनमें से दो को कीवियों की धुनाई करना पसंद

Sun, 02 Mar 2025 10:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 02 Mar 2025 10:28 AM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें चैंपियंस ट्रॉफी में सिर्फ एक बार आमने-सामने आई है। साल 2000 में खेले गए उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को चार विकेट से हराया था।

विज्ञापन
IND vs NZ: Eyes on Virat Kohli, Shubman Gill and Rohit Sharma as India takes New Zealand, Champions Trophy
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : PTI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज दुबई में मुकाबला खेला जाएगा। यह ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच होगा और इस मैच से सेमीफाइनल के मुकाबले तय हो जाएंगे। भारत के सामने उस टीम की चुनौती है, जिसे आईसीसी टूर्नामेंट्स में हराने में टीम को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ता है। टीम इंडिया का कीवियों के खिलाफ रिकॉर्ड भी कुछ खास नहीं रहा है। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी में अगर भारत को न्यूजीलैंड को हराना है तो तीन खिलाड़ी बेहद खास होंगे। इनमें से दो को तो कीवियों के खिलाफ रन बनाना बेहद पसंद भी है। आइए जानते हैं...
IND vs NZ: Eyes on Virat Kohli, Shubman Gill and Rohit Sharma as India takes New Zealand, Champions Trophy
विराट कोहली - फोटो : BCCI
1. विराट कोहली
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में शतक लगाने के बाद कीवियों को सबसे ज्यादा डर विराट का होगा। अगर वह रन बनाते हैं तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होगा। कोहली अब फॉर्म में लौट चुके हैं और भारत के लिए यह खुशखबरी है। कीवी स्पिनरों की मुश्किल चुनौती को कोहली आसानी से नेस्तनाबूद कर सकते हैं। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना पसंद भी है। वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट ने 31 पारियों में 58.8 की औसत से 1645 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 96 का रहा है। विराट ने कीवियों के खिलाफ नौ अर्धशतक और छह शतक लगाए हैं।

IND vs NZ: Eyes on Virat Kohli, Shubman Gill and Rohit Sharma as India takes New Zealand, Champions Trophy
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
2. शुभमन गिल
किंग कोहली के बाद कीवियों को सबसे ज्यादा डर प्रिंस ऑफ क्रिकेट शुभमन गिल का होगा। गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ रन बनाना पसंद है। वनडे में गिल के सबसे ज्यादा रन कीवियों के खिलाफ ही हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 वनडे पारियों में 84.3 की औसत और 110 के स्ट्राइक रेट से 590 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक लगाए। गिल फिलहाल फॉर्म में भी चल रहे हैं और उनकी पिछली सात पारियां इस प्रकार रही हैं- 46, 101*, 112, 60, 87, 4 और 102 रन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ: Eyes on Virat Kohli, Shubman Gill and Rohit Sharma as India takes New Zealand, Champions Trophy
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
3. रोहित शर्मा
न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित का खेलना तय नहीं है। हालांकि, अगर वह खेलते हैं तो कीवियों की तेज गेंदबाजी लाइनअप को धराशाई कर सकते हैं। रोहित पिछले कुछ समय से भारतीय टीम में इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका निभाते रहे हैं। साल 2023 से वनडे में उन्होंने पहले पावरप्ले यानी शुरआती 10 ओवर में 124 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 33 पारियों में 70.3 की औसत और 124 के स्ट्राइक रेट से पावरप्ले में 1054 रन बनाए हैं। अगर रोहित खेले और उनका बल्ला चला तो वह कीवी पेसरों की धज्जियां उड़ा सकते हैं। ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की गैरमौजूदगी में कीवी तेज गेंदबाजों में दम नहीं दिख रहा है और रोहित इसका भरपूर फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन
IND vs NZ: Eyes on Virat Kohli, Shubman Gill and Rohit Sharma as India takes New Zealand, Champions Trophy
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आंकड़े
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें चैंपियंस ट्रॉफी में सिर्फ एक बार आमने-सामने आई है। साल 2000 में खेले गए उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को चार विकेट से हराया था। आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का कीवियों के खिलाफ रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। 2023 वनडे विश्व कप में ही भारत ने कीवियों से पार पाया था, वरना न्यूजीलैंड की टीम ज्यादातर मौकों पर हावी रही है। दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट्स में कुल 22 बार आमने-सामने आ चुकी है। इनमें से सिर्फ छह मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि न्यूजीलैंड ने 15 मैच जीते हैं। एक मैच ड्रॉ रहा है।

सीमित ओवरों के आईसीसी टूर्नामेंट के मैच में भारत को न्यूजीलैंड से पिछली हार 2021 में मिली थी, जब टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड ने भारत को दुबई में ही आठ विकेट से हराया था। ओवरऑल वनडे में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें कुल 118 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से भारत ने 60 मैचों में और कीवियों ने 50 मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच टाई रहा, जबकि सात मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed