{"_id":"65549c2831841b6ccb03f621","slug":"ind-vs-nz-world-cup-2023-semifinal-shubman-gill-fitness-injury-updates-india-vs-new-zealand-2023-11-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: मुंबई की गर्मी नहीं झेल पाए शुभमन गिल, न्यूजीलैंड के खिलाफ 79 रन बनाकर हुए रिटायर्ड हर्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: मुंबई की गर्मी नहीं झेल पाए शुभमन गिल, न्यूजीलैंड के खिलाफ 79 रन बनाकर हुए रिटायर्ड हर्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 15 Nov 2023 04:15 PM IST
सार
पहले यह माना गया कि शुभमन गिल रिटायर्ड आउट हुए हैं, लेकिन बाद में यह साफ हुआ कि गर्मी के कारण वह मैदान से बाहर गए हैं। शुभमन की मांसपेशियों में खिंचाव की बात सामने आ रही है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि वह चोटिल हो गए हैं।
विज्ञापन
1 of 3
शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच में एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार (15 नवंबर) को शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट हो गए। वह मुंबई की गर्मी को नहीं झेल पाए। उन्होंने 23वें ओवर की चौथी गेंद पर क्रीज छोड़ने का फैसला किया। वह आउट नहीं हुए हैं। वह मैच में फिर से बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।
2 of 3
शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले यह माना गया कि शुभमन गिल रिटायर्ड आउट हुए हैं, लेकिन बाद में यह साफ हुआ कि गर्मी के कारण वह मैदान से बाहर गए हैं। शुभमन की मांसपेशियों में खिंचाव की बात सामने आ रही है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि वह चोटिल हो गए हैं।
3 of 3
शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
शुभमन ने की दो अर्धशतकीय साझेदारी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित ने शुभमन गिल के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 50 गेंद पर 71 रन की साझेदारी की। रोहित 47 रन बनाकर आउट हुए। उनके पवेलियन लौटने के बाद शुभमन को विराट कोहली का साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 93 रन की साझेदारी की। शुभमन ने 65 गेंद की पारी में 79 रन बनाए। उन्होंने आठ चौके और तीन छक्के लगाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।