{"_id":"6314bfc9f9e0564f4218afef","slug":"ind-vs-pak-asia-cup-2022-urvashi-rautela-seen-in-stadium-cheering-for-team-india-again-fans-troll-rishabh-pant","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: उर्वशी रौतेला ने लगाया भारत-पाकिस्तान मैच में ग्लैमर का तड़का, फैंस बोले- ऋषभ पंत को देखने पहुंचीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: उर्वशी रौतेला ने लगाया भारत-पाकिस्तान मैच में ग्लैमर का तड़का, फैंस बोले- ऋषभ पंत को देखने पहुंचीं
Sun, 04 Sep 2022 09:05 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 04 Sep 2022 09:05 PM IST
सार
उर्वशी रौतेला कथित रूप से ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड हैं। मीडिया में यह कई बार कहा गया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, उर्वशी और पंत ने इस बारे में कभी भी कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला, ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीम दुबई में रविवार को फिर से आमने-सामने हुई। दोनों टीमें आठ दिन में दूसरी बार एक-दूसरे के खिलाफ उतरीं। इस मैच में ग्लैमर का तड़का बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने लगाया। उर्वशी इससे पहले पिछले रविवार को हुए मैच में भी स्टेडियम में दिखी थीं। उनके स्टेडियम में जाते ही लोग भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को ट्रोल करने लगते हैं। दरअसल, दोनों के बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर भिड़ंत हुई है।
उर्वशी रौतेला कथित रूप से ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड हैं। मीडिया रिपोर्ट में यह कई बार कहा गया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, उर्वशी और पंत ने इस बारे में कभी भी कुछ नहीं कहा। उर्वशी के एक बार फिर से स्टेडियम में पहुंचने पर लोग पंत के मजे सोशल मीडिया पर ले रहे हैं। इस मैच में ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी से निराश किया। वह 12 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाए।
हाल ही में पंत और उर्वशी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से भिड़ गए थे। पंत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर उर्वशी का नाम लिए बिना उनका पीछा छोड़ने की अपील की थी। फिर उर्वशी ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इसमें भी उन्होंने पंत का नाम लिए बिना उनको जवाब दिया था। पंत ने स्टोरी में लिखा था- मेरा पीछा छोड़ो बहन।
इस पर उर्वशी ने पोस्ट किया- छोटू भैया को सिर्फ बैट-बॉल खेलना चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम हो जाऊंगी, वह भी किड्डो डार्लिंग (छोटा बच्चा) तेरे लिए। रक्षाबंधन मुबारक हो। RP छोटू भैया। किसी शांत लड़की का फायदा नहीं उठाना चाहिए।
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला कथित रूप से ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड हैं। मीडिया रिपोर्ट में यह कई बार कहा गया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, उर्वशी और पंत ने इस बारे में कभी भी कुछ नहीं कहा। उर्वशी के एक बार फिर से स्टेडियम में पहुंचने पर लोग पंत के मजे सोशल मीडिया पर ले रहे हैं। इस मैच में ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी से निराश किया। वह 12 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाए।
विज्ञापन
Again #UrvashiRautela came to watch Football 🏈 Match..🥺🥺
विज्ञापन विज्ञापन
Bcoz She has no interest in watching Cricket Match..🤧#UrvashiRautela #RishabPant #INDvsPAK pic.twitter.com/0ppfUPnkO5— 𝓒𝓱𝓲𝓴𝓾 (@Chiku2324) September 4, 2022