{"_id":"63551ec9da2f7578ad235c58","slug":"ind-vs-pak-fans-started-shouting-urvashi-rautela-name-after-seeing-rishabh-pant-in-t20-world-cup-video-watch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: ऋषभ पंत को देखकर 'उर्वशी-उर्वशी' चिल्लाने लगे फैंस, वीडियो में देखें भारतीय विकेटकीपर का रिएक्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: ऋषभ पंत को देखकर 'उर्वशी-उर्वशी' चिल्लाने लगे फैंस, वीडियो में देखें भारतीय विकेटकीपर का रिएक्शन
Sun, 23 Oct 2022 07:00 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 23 Oct 2022 07:00 PM IST
सार
ऋषभ पंत भले ही इस मैच में नहीं खेल पाए, लेकिन उनकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फैंस अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का नाम लेकर उन्हें चिढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह और उर्वशी रौतेला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टी20 वर्ल्ड कप पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला। मेलबर्न में रविवार (23 अक्तूबर) को पंत की जगह अनुभवी दिनेश कार्तिक को टीम में रखा गया। पंत भले ही इस मैच में नहीं खेल पाए, लेकिन उनकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फैंस अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का नाम लेकर उन्हें चिढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
पंत बाउंड्री पर अर्शदीप सिंह से बात कर रहे थे। तभी पीछे स्टैंड से फैंस 'उर्वशी-उर्वशी' चिल्लाने लगे। उन्होंने पलटकर फैंस से कुछ कहा और वहां से निकल गए। अर्शदीप ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए। अर्शदीप के अलावा हार्दिक पांड्या ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन रन दिए। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन बनाए। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने सर्वाधिक 82 रन बनाए। वह अंत तक नाबाद रहे। कोहली ने 53 गेंद की पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए।
Urvashi Urvashi Urvashi 🤣🤣🤣#INDvPAK #T20WorldCup #UrvashiRautela #Pant pic.twitter.com/kG71nUFkuC
— sumit lohan (@SuM1tLohan) October 23, 2022
Live scènes frm @Melbourne #MCG ! The funniest part is @RishabhPant17 is benched and @UrvashiRautela is here n fans r Having fun calling him out😂 .#INDvPAK #T20worldcup22 pic.twitter.com/dzCJj1zXBo
— frontline warrior (@sportBlooded) October 23, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: अर्शदीप ने लिया बदला, खराब प्रदर्शन पर लोगों ने कहा था 'खालिस्तानी', अब पाकिस्तान पर बरपाया कहर
कथित तौर पर उर्वशी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड हैं। पिछले दो महीनों में दोनों को लेकर कई खबरें सामने आईं। कभी पंत पर उर्वशी तंज कसते हुए नजर आईं तो कभी ऋषभ उसका जवाब देते हुए देखे गए। टी20 वर्ल्ड कप के लिए पंत के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के कुछ दिन बाद ही उर्वशी भी वहां चली गईं।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: मेलबर्न में राष्ट्रगान के दौरान भावुक हुए रोहित शर्मा, आंखों से छलके आंसू, देखें वीडियो
कथित तौर पर उर्वशी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड हैं। पिछले दो महीनों में दोनों को लेकर कई खबरें सामने आईं। कभी पंत पर उर्वशी तंज कसते हुए नजर आईं तो कभी ऋषभ उसका जवाब देते हुए देखे गए। टी20 वर्ल्ड कप के लिए पंत के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के कुछ दिन बाद ही उर्वशी भी वहां चली गईं।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: मेलबर्न में राष्ट्रगान के दौरान भावुक हुए रोहित शर्मा, आंखों से छलके आंसू, देखें वीडियो
उर्वशी ने कुछ दिन पहले नाम लिए बिना पंत पर निशाना साधा था और उन्हें 'मिस्टर आरपी (RP), 'छोटू भैया' कहकर बुलाया था। इसके बाद उर्वशी एशिया कप के दौरान यूएई में दिखी थीं। वह भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान स्टेडियम में भी नजर आई थीं। फिर उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह पंत से माफी मांगती हुई नजर आई थीं। हालांकि, बाद में उन्होंने इसका खंडन किया था।