सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA ODI: India vs South Africa 2nd odi in raipur virat kohli rohit sharma nets practice

IND vs SA: रांची के बाद रायपुर में धमाल मचाने को तैयार RO-KO, दूसरे मैच से पहले नेट्स पर जमकर किया अभ्यास

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 02 Dec 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अभ्यास सत्र में थ्रो-डाउन विशेषज्ञों के खिलाफ जमकर अभ्यास किया। अगले वनडे विश्व कप (2027) तक रोहित और कोहली के टीम में बने रहने की चर्चाओं के बीच इन दोनों दिग्गजों ने इस सत्र में थ्रो-डाउन विशेषज्ञों के खिलाफ नेट में पूरी शिद्दत से बल्लेबाजी की। 

IND vs SA ODI: India vs South Africa 2nd odi in raipur virat kohli rohit sharma nets practice
विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को रायपुर में खेला जाएगा। इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। इससे पहले मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया। 
Trending Videos

रोहित-कोहली ने बहाया नेट्स पर पसीना
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अभ्यास सत्र में थ्रो-डाउन विशेषज्ञों के खिलाफ जमकर अभ्यास किया। अगले वनडे विश्व कप (2027) तक रोहित और कोहली के टीम में बने रहने की चर्चाओं के बीच इन दोनों दिग्गजों ने इस सत्र में थ्रो-डाउन विशेषज्ञों के खिलाफ नेट में पूरी शिद्दत से बल्लेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली और गंभीर के बीच नहीं हुई बातचीत
कोहली इस दौरान शानदार लय में दिखे। उन्होंने थ्रो-डाउन विशेषज्ञ रघु (दायें हाथ) और नुवान सेनेविरत्ने (बायें हाथ) के खिलाफ कुछ करारे प्रहार किए। कुछ मौकों पर गेंद उनके बल्ले के करीब से निकल गयी लेकिन ज्यादातर मौके पर वह गेंद पर शानदार प्रहार करने में सफल रहे। मुख्य कोच गौतम गंभीर इस दौरान भारतीय टीम के दोनों नेट पर नजर रखे थे। कोहली अपना सत्र पूरा करने के बाद अपने दोनों बल्ले को कंधों पर रख गंभीर से कुछ भी बोले बिना ही आगे बढ़ गए। पिछले कुछ दिनों से भारतीय क्रिकेट से जुड़े घटनाक्रमों पर नजर रखने वालों के लिए, यह कई पहलुओं वाला एक नजारा रहा होगा। 

रोहित ने की गंभीर से चर्चा
कोहली के ड्रेसिंग रूम जाने के थोड़े समय बाद रोहित भी ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़े लेकिन उन्होंने थोड़ी देर रुक कर गंभीर से बातचीत की। भारतीय अभ्यास सत्र का केंद्र निश्चित रूप से रोहित और कोहली रहे लेकिन अन्य खिलाड़ियों ने भी इस सत्र में खूब पसीना बहाया। यशस्वी जायसवाल ने बड़े शॉट खेलने का अभ्यास किया तो वही ऋषभ पंत ने सत्र के आखिर में बल्लेबाजी अभ्यास करने वालों में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed