IND vs SA: 'बुमराह की बॉल पर छक्का लग जाए तो डॉक्यूमेंट्री बना...', भारतीय कमेंटेटर का PAK क्रिकेटर पर निशाना?
मैच की बात करें तो भारत ने पहला टी20 101 रन से जीता। भारत ने छह विकेट गंवाकर 175 रन बनाए। हार्दिक ने 28 गेंद में छह चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 59 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने तीन विकेट लिए। जवाब में द. अफ्रीकी टीम 74 रन पर सिमट गई।
विस्तार
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका की पारी के चौथे ओवर में एक वक्त टीम ने दो विकेट गंवाकर 28 रन बना लिए थे। चौथा ओवर जसप्रीत बुमराह डाल रहे थे और इस ओवर की पांचवीं गेंद पर एडेन मार्करम ने छक्का जड़ा। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद बुमराह ने गुड लेंथ पर फेंकी। इसे मार्करम ने सामने की डिफेंस किया। बुमराह ने गेंद को रोका। तभी कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने कहा- बुमराह को छक्का मारना इतना आसान नहीं होता। कभी लग जाए तो कुछ लोग डॉक्यूमेंट्री बना लेते हैं।' उनके इस बयान पर साथी कमेंटेटर्स भी हंसने लगे।
Aakash Chopra ka hesitation: ‘Bhai chakka laga… par itna content nahi tha ki documentary ban jaaye!’ 😅🏏”#INDvsSA #Akashvani @cricketaakash pic.twitter.com/A8dB08tbhB
— Ajinkya Karale (@oyeaju24) December 9, 2025
एशिया कप टी20 2025 के दौरान पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने बुमराह की गेंद पर छक्के जड़े थे। इसके बाद जब पाकिस्तान की टीम जब भारत से फाइनल हारकर घर पहुंची तो साहिबजादा फरहान पर डॉक्यूमेंट्री बनाई गई। इसकी वीडियो क्लिप साहिबजादा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर किया था। आकाश का तंज इसी पर था। फैंस भी कमेंट्स में साहिबजादा को ही घेर रहे हैं। साहिबजादा पूरे एशिया कप में अपने विवादित जेस्चर की वजह से चर्चा में रहे थे। गन सेलिब्रेशन की जमकर आलोचना हुई थी और फिर आईसीसी में इस मामले की सुनवाई भी हुई थी। हालांकि, आईसीसी ने उन्हें चेतावनी के साथ छोड़ दिया था।
आकाश ने इसी पर तंज कसा, लेकिन साहिबजादा का नाम नहीं लिया। यह मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- तीन छक्के पर डॉक्यूमेंट्री बना दी। मैच गया तेल लेने, लेकिन डॉक्यूमेंट्री बनानी है। वहीं, कुछ फैंस आकाश के रोस्ट करने की क्षमता की तारीफ कर रहे हैं। फैंस का दावा है कि भारत की बल्लेबाजी के दौरान भी आकाश ने अभिषेक शर्मा के बैटिंग के समय नाम लिए बिना पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी पर तंज कसा था। तब आकाश ने कहा था- अभिषेक प्रीमियम तेज गेंदबाजों को मारते हैं। खासतौर पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों को।
🚨🗣️ Akash Chopra Said - it's not that easy to hit Bumrah with a six, if someone ever hits him, he'll make a documentary about it .😜🇵🇰
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) December 9, 2025
Akash Chopra cooked Pakistani cricketer Sahibzada Farhan 🤣🇵🇰!#INDvsSA #AkashChopra pic.twitter.com/XaR48SWfuH
Aakash Chopra with a Banger in Commentary 🚨
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) December 10, 2025
"It's not easy to hit Bumrah for a six; if some people manage to hit him for one, they even make a documentary about it."
Aakash Chopra brutally trolled Sahibzada Farhan 😂
- What's your take 😁 pic.twitter.com/p8qOt5LJaR
मैच की बात करें तो भारत ने पहला टी20 101 रन से जीता। भारत ने छह विकेट गंवाकर 175 रन बनाए। हार्दिक ने 28 गेंद में छह चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 59 रन की पारी खेली। वहीं, तिलक वर्मा 32 गेंद में 26 रन, अक्षर पटेल 21 गेंद में 23 रन बना सके। जितेश पांच गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने तीन विकेट लिए, जबकि सिपामला को दो विकेट मिले। फरेरा ने एक विकेट लिया। जवाब में द. अफ्रीकी टीम 74 रन पर सिमट गई। डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप, बुमराह, वरुण और अक्षर ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, हार्दिक और दुबे को एक-एक विकेट मिला। दूसरा टी20 11 दिसंबर को मुल्लांपुर में खेला जाएगा।