सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI: Captain Hardik Pandya raging on Indian Batters after losing 2 consecutive T20 match vs West Indies

IND vs WI: लगातार दो मैच हारने के बाद बल्लेबाजों पर भड़के कप्तान हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा के लिए कही यह बात

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Aug 2023 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार

2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह-मेजबानी में टी20 विश्व कप खेला जाना है। इस सीरीज को टीम इंडिया की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा था। हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजों पर ठीकरा फोड़ा। 

IND vs WI: Captain Hardik Pandya raging on Indian Batters after losing 2 consecutive T20 match vs West Indies
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

भारत को  वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार दूसरे टी20 में हार का सामना करना पड़ा। त्रिनिदाद में खेले गए पहले टी20 में विंडीज ने चार रन और गुयाना में खेले गए दूसरे टी20 में दो विकेट से जीत हासिल की। इस हार के बाद टीम इंडिया की तैयारियों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल, 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह-मेजबानी में टी20 विश्व कप खेला जाना है। इस सीरीज को टीम इंडिया की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा था। हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजों पर ठीकरा फोड़ा। 
Trending Videos

दूसरे टी20 के बाद कप्तान हार्दिक ने कहा- अगर ईमानदारी से कहूं तो हमारा बैटिंग परफॉर्मेंस अच्छा नहीं था। हम बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे। 160+ या 170 एक अच्छा टोटल होता। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे स्पिनरों को रोटेट करना काफी मुश्किल हो जाता है। जिस तरह से निकोलस पूरन ने बल्लेबाजी की, उसने खेल को काफी हद तक वेस्टइंडीज की तरफ मोड़ दिया। 

Hardik Pandya scripts T20 history for India
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक ने कहा- मौजूदा टीम कॉम्बिनेशन के साथ हमें शीर्ष सात बल्लेबाजों पर भरोसा करना होगा कि वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। साथ ही ये उम्मीद करना होगा कि गेंदबाज आपको मैच जिताएंगे। हमें यह सुनिश्चित करने के तरीके खोजने होंगे कि हमारे पास सही टीम संतुलन हैं, लेकिन साथ ही बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। 

हार्दिक ने तिलक वर्मा की तारीफ की। उन्होंने कहा- बाएं हाथ के बल्लेबाज का चौथे नंबर पर आना हमें विविधता देता है। ऐसा नहीं लगता कि यह उनका दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच था। टीम इंडिया ने दूसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 152 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 18.5 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 155 रन बना लिए। सीरीज का तीसरा टी20 आठ अगस्त को प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed