सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS WI: Sanju Samson throws helmet after winning knock video goes viral icc likely to take action

T20 WC: जीत के जश्न में सैमसन से हुई बड़ी गलती, विजयी चौका लगाते ही मैदान पर फेंका हेलमेट! ICC लेगा एक्शन?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 02 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की जीत में संजू सैमसन का अहम योगदान रहा। उन्होंने 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, सेमीफाइनल का टिकट भी दिलवा दिया। इस पारी के दौरान उनसे बड़ी गलती हो गई है, जिस पर आईसीसी उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।

IND VS WI: Sanju Samson throws helmet after winning knock video goes viral icc likely to take action
संजू सैमसन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारत को टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की मुश्किल में फंस सकते हैं। सुपर-8 मुकाबले में रविवार को उनसे ऐसी गलती हो गई जिस पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) कार्रवाई कर सकता है। बता दें कि, भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में अहम मुकाबला खेला गया। इस दौरान सैमसन ने 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को पांच विकेट से जीत दिलाई और टीम को सेमीफाइनल का टिकट दिलवाया।
Trending Videos

सैमसन ने खेली मैच जिताऊ पारी
इस मुकाबले में संजू सैमसन का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने पहले महज 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए 12 चौके और चार छक्के की मदद से 97 रनों की नाबाद पारी खेली। इस मैच में उनका स्ट्राइक रेट 194 का रहा। सैमसन ने टीम इंडिया के लिए विजयी चौका लगाया। इस दौरान उनसे एक गलती हो गई। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें स्टार बल्लेबाज चौका लगाने के बाद मैदान पर बैठते वक्त हेलमेट फेंक देते हैं और दोनों हाथ फैलाकर आसमान की तरफ देखते हैं और ईश्वर को धन्यवाद कहते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ICC (@icc)


विज्ञापन
विज्ञापन

सैमसन पर एक्शन ले सकता है आईसीसी
संजू सैमसन का यह जश्न उनके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। आईसीसी का कोड ऑफ कंडक्ट खिलाड़ियों के बर्ताव को लेकर बहुत सख्त है। नियमों के मुताबिक, हेलमेट या बल्ले को जमीन पर फेंकना गलत बर्ताव की कैटेगरी में आता है। ऐसे मामलों में, खिलाड़ी पर फाइन, डिमेरिट प्वॉइन्ट्स या प्रतिबंध भी लग सकता है।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड से टक्कर
भारत का सामना अब इंग्लैंड से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर पांच मार्च को होगा। गत विजेता भारतीय टीम लगातार तीसरी बार और कुल छठी बार टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed