{"_id":"6a660bad22e62f96620d158d","slug":"ind-vs-zim-india-vs-zimbabwe-third-t20i-stats-indian-batter-vaibhav-sooryavanshi-records-2026-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने दूसरा अर्धशतक लगाकर बनाया कौन सा रिकॉर्ड? जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली दमदार पारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने दूसरा अर्धशतक लगाकर बनाया कौन सा रिकॉर्ड? जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली दमदार पारी
Sun, 26 Jul 2026 06:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 26 Jul 2026 06:59 PM IST
सार
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में दमदार प्रदर्शन किया। वैभव ने शानदार पारी खेली और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दूसरा अर्धशतक जमाने के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। वैभव 16 साल की उम्र से पहले इस प्रारूप में दो बार अर्धशतक जड़ने वाले पहले पुरुष बन गए हैं। वैभव फिलहाल 15 साल और 121 दिन की उम्र के हैं। वैभव सूर्यवंशी ने रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 49 गेंदों का सामना करते हुए चार छक्कों और आठ चौकों के साथ 81 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
टी20 में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं वैभव
वैभव टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने 15 साल और 118 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। वैभव ने इसी सीरीज के पहले मैच में 19 गेंदों का सामना करते हुए चार छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 50 रन की पारी खेली थी। रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 192 रन बनाए। टीम ने 20 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा (2) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 गेंदों में 75 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 95 के स्कोर तक पहुंचाया।

ईशान 26 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद वैभव ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 29 गेंदों में 50 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। वैभव ने 81 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, रिंकू सिंह ने 14 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 25 रन जुटाए। मेजबान खेमे से ब्रैड इवांस ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए, जबकि सिकंदर रजा, ब्लेसिंग मुजरबानी और वेस्ली मधेवेरे ने 1-1 विकेट चटकाया।