सब्सक्राइब करें

टी-20: बाबर आजम ने तोड़ा था विराट का विश्व रिकॉर्ड, अब खुद का कीर्तिमान खतरे में

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 11 Mar 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
India vs England T20Is: Dawid Malan on course to break Babar Azam world record
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और इंग्लैंड के बीच 12 फरवरी से पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच मैचों की इस सीरीज में इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मलान के पास पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने का शानदार मौका है।


 

Trending Videos
India vs England T20Is: Dawid Malan on course to break Babar Azam world record
डेविड मलान - फोटो : ट्विटर

इंग्लैंड के इस स्टार बल्लेबाज को टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने के लिए 145 रन की दरकार है। भारत के खिलाफ आगामी सीरीज में अगर वो ऐसा करने में सफल होते हैं तो पाकिस्तान के बाबर आजम का विश्व रिकॉर्ड तोड़ देंगे। मलान ने अब तक 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 855 रन बनाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs England T20Is: Dawid Malan on course to break Babar Azam world record
डेविड मलान - फोटो : ट्विटर

मलान फिर सबसे तेज 1000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। बाबर आजम ने 26 पारियों में हजार रन का आंकड़ा पार किया था और विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा था, जिन्होंने 27 पारियों में यह कमाल किया था।

India vs England T20Is: Dawid Malan on course to break Babar Azam world record
डेविड मलान , इयोन मॉर्गन - फोटो : फाइल फोटो

इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए मलान के पास अभी सात पारियां हैं। बता दें कि डेविड मलान आईसीसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed