भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार से तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला मुकाबला 15 सितंबर को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दो अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले आइए हम आपको बताते हैं कि विराट एंड कंपनी को दक्षिण अफ्रीका के किन पांच खिलाड़ियों से बचकर रहना होगा?
सावधान इंडिया! ये हैं दक्षिण अफ्रीका के पांच खतरनाक खिलाड़ी, जो विराट सेना को हराने का रखते हैं दम
क्विंटन डी कॉक
फाफ डु प्लेसिस की जगह क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक को टी-20 और वन-डे टीम की की कमान सौंपी है। डी कॉक प्रोटियाज टीम के अनुभवी बल्लेबाजों में से एक हैं। टी-20 में इनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। भारत के खिलाफ चार टी-20 में डी कॉक ने 38.25 की औसत से 153 रन बनाए हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज पर टीम के साथ-साथ रन बनाने की भी जिम्मेदारी होगी। डीकॉक की अगुआई में प्रोटियाज टीम टी-20 सीरीज जीतने की जरूर कोशिश करेगी।
कागिसो रबाडा
कागिसो रबाडा इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक माने जाते है। दक्षिण अफ्रीकी टीम को अपने इस खतरनाक गेंदबाज पर नाज है। आईपीएल के 12वें सीजन में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी। अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत रबाडा ने सबका दिल जीता था। उन्होंने दिल्ली की तरफ से खेलते हुए आइपीएल के 12 मैचों में 25 विकेट झटके थे। यह गेंदबाज टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते है।
डेविड मिलर
डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी माने जाते हैं। इस मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के पास मैच को बदलने की काफी क्षमता है। आईपीएल के 12वें सीजन में पंजाब की तरफ से खेलने वाले इस प्रोटियाज बल्लेबाज ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। टीम इंडिया को मिलर से भी बचकर रहना होगा।
एनरिच नोर्टजे
एनरिच नोर्टजे भारत के खिलाफ डेब्यू कर सकते हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम को अपने इस गेंदबाज पर पूरा भरोसा है कि वह अपनी गेंदबाजी से करतब दिखा सकते हैं। इस नए गेंदबाज से विराट एंड कंपनी को सतर्क रहना होगा। साथ ही भारतीय बल्लेबाजों के इनकी गेंद पर सोझ समझकर बल्लेबाजी करनी होगी।