{"_id":"5d7dae018ebc3e01740f58d5","slug":"indvssa-virat-kohli-ravi-shastri-and-rohit-sharma-unveil-new-jersey-of-team-india-ahead-of-1st-t20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की जर्सी पर हिंदुस्तानी कंपनी ने जमाया अधिकार, चाइनीज कंपनी ओप्पो की छुट्टी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया की जर्सी पर हिंदुस्तानी कंपनी ने जमाया अधिकार, चाइनीज कंपनी ओप्पो की छुट्टी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 15 Sep 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली-रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
Link Copied
टीम इंडिया आज जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला के मैदान पर उतरेगी, तो उसकी जर्सी पर ओप्पो की जगह नया नाम दिखेगा। टीम इंडिया की जर्सी से चाइनीज कंपनी ओप्पो की छुट्टी हो गई है। अब हिंदुस्तानी कंपनी का नाम मैन इन ब्लू की जर्सी पर चमकता हुआ दिखेगा। ओप्पो ने टाइटल स्पॉन्सर का अधिकार भारतीय एजुकेशन सैक्टर से जुड़ी कंपनी बायजू को बेच दिया है। धर्मशाला में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और कोच रवि शास्त्री ने नई जर्सी को लांच किया।
Trending Videos
2 of 5
रोहित शर्मा-विराट कोहली-रवि शास्त्री
- फोटो : PTI
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में मेजबान भारतीय टीम के खिलाड़ी नए स्पॉन्सर बायजू की जर्सी में उतरेंगे। मैच से पहले अभ्यास में भी बायजू का नाम टीम इंडिया की जर्सी पर आ गया है। शनिवार को जब विराट कोहली प्रेस कांफ्रेस करने आए तो, उनकी जर्सी पर बायजू लिखा था।मालूम हो कि, ओप्पो ने टीम इंडिया के स्पॉन्सर के रूप में पांच साल का करार किया था, लेकिन उसने बीच में ही हटने का फैसला किया और अपना सौदा बायजू को ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
नवदीप सैनी-शिखर धवन
- फोटो : social Media
साल 2017 में ओप्पो ने टीम इंडिया की जर्सी पर टाइटल स्पॉन्सर के अधिकार 1079 करोड़ रुपये में खरीदे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार ओप्पो को यह डील बहुत महंगी साबित हो रही थी। इसकी वजह से उसने अपनी डील बायजू को बेच दिया। हालांकि ओप्पो को हटने से बीसीसीआई को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। बोर्ड को उतनी ही रकम मिलेगी, जितनी चाइनीज कंपनी ओप्पो दे रही थी। ये डील 31 मार्च 2022 तक चलेगी।
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : PTI
ओप्पो एक द्विपक्षीय सीरीज के हर मैच के लिए बीसीसीआई को 4.6 करोड़ रुपये का भुगतान करती थी। आईसीसी और एशिया कप के मुकाबलों के लिए कंपनी को हर मैच में 1.92 करोड़ रुपये बीसीसीआई को देने होते थे। अब ये पैसे बायजू को देने होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
बायजूस लर्निंग एप
- फोटो : सोशल मीडिया
बायजू ऑनलाइन पढ़ाई कराने और कोचिंग के अलावा ट्यशून कराने के लिए देश भर में फेमस है। पिछले कुछ दिनों कंपनी ने नमा और पैसा दोनों कमाए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार ऑनलाइन कोचिंग कंपनी के जरिए बायजू की सालाना कमाई 260 करोड़ रुपए हो चुकी है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।