सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अब कहां और किस हाल में हैं भारत को पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप दिलाने वाले ये 11 हिंदुस्तानी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 24 Sep 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
indian cricket team win 2007 T20 world cup where are those 11 players
2007 विश्व टी-20 - फोटो : सोशल मीडिया

आज ही के दिन 12 साल पहले यानी 24 सितंबर 2007 को भारत ने पाकिस्तान को हराकर पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। 2007 से ही टी-20 वर्ल्ड कप के पहले सीजन की शुरुआत हुई थी। भारत पहला टी20 वर्ल्ड कप का पहला सीजन जीतने में कामयाब रहा। आज 12 साल बाद भी हम उन खिलाड़ियों को याद करते हैं, जिन्होंने टीम इंडिया को पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने में मदद किया। ऐसे में आइए जानते हैं वो 11 खिलाड़ी कहां हैं?


 

Trending Videos
indian cricket team win 2007 T20 world cup where are those 11 players
गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया

गौतम गंभीर 
2007 वर्ल्ड कप फाइनल में गौतम गंभीर ने 54 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 75 रनों की शानदार पारी खएली थी। गंभीर की इस पार की बदौलत भारत ने 157 रन का स्कोर खड़ा किया था। अगर गंभीर का बल्ला फाइन में नहीं चलता तो शायद परिणाम कुछ और होता। गंभीर भारत के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होने टी20 विश्व कप के कुल 21 मैचों में 524 रन बनाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
indian cricket team win 2007 T20 world cup where are those 11 players
Yusuf Pathan Irfan Pathan - फोटो : social Media

युसूफ पठान
एक समय में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले युसूफ पठान ने फाइनल में ज्यादा रन का योगदान तो नहीं किया। वह गौतम गंभार के साथ ओपनिंग करने आए थे। मोहम्म्द आसिफ की पहली गेंद पर उन्होंने छक्के जड़कर अपनी पारी का आगाज किया था। हालांकि, वह ज्यादा देर तक पिच पर नहीं ठीक नहीं पाए थे। वह केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए थे। मगर गेंदबाजी में उन्होंने तीन विकेट चटकाए थे और मैन ऑफ द मैच रहे थे। वह लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं, सिर्फ आईपीएल में नजर आते हैं। वह आजकल सामाजिक गतिविधियों में रहते हैं।

indian cricket team win 2007 T20 world cup where are those 11 players
इरफान पठान - फोटो : सोशल मीडिया

इरफान पठान
इरफान पठान ने विश्व कप 2007 में गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को खिताब जिताया था। फाइनल में उन्होने सही वक्त पर शोएब मलिक और शाहिद अफरीदी जैसे खिलाड़ियों को आउट कर टीम की जीत को सुनिश्चित किया था। पठान ने इस मैच में 4 ओवर के अपने कोटे में सिर्फ 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे जिसकी बदौलत उन्हे मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। इस समय वो कमेंट्री करते नजर आते हैं।

विज्ञापन
indian cricket team win 2007 T20 world cup where are those 11 players
rp singh

आर पी सिंह 
एक दौर में आर पी सिंह भारत के सबसे सफल टी20 गेंदबाज थे। उन्होने 2007 विश्व कप में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 7 मैचों में 12 विकेट चटकाए थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनकी गेंदबाजी की बदौलत ही भारत सेमीफाइनल में जगह पक्की कर सका था। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भी उन्होने 3 विकेट झटक कर भारतीय जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने पिछले साल क्रिकेट को अलविदा कहा कह दिया था। हाल ही में वह अपना क्रिकेट एकेडमी शुरू करने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed