सब्सक्राइब करें

पिछले दौरे में था भारत का बोलबाला, पिछड़ने के बावजूद ऐसे जीती थी वन-डे सीरीज

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 29 Nov 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Indian team unable to repeat the performance of last tour to australia in 2019-20
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : twitter@ICC

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। लगातार दो वनडे जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। पिछले बार की तुलना में इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम जहां अधिक सशक्त दिख रही है वहीं भारतीय टीम पिछले बार की तुलना में बेहद कमजोर।

Trending Videos
Indian team unable to repeat the performance of last tour to australia in 2019-20
विराट कोहली - फोटो : twitter@ICC

ऑस्ट्रेलियाई टीम जहां स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के लौटने से मजबूत हुई है वहीं भारतीय टीम एमएस धोनी, रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार जैसे स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में बिखरी हुई नजर आ रही है। 

बात करें भारतीय टीम के पिछले साल के ऑस्ट्रेलियाई दौरे की तो उस वक्त टीम इंडिया ने पहला मुकाबला हारने के बाद शानदार तरीके से वापसी की थी और बाकी के दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian team unable to repeat the performance of last tour to australia in 2019-20
ind vs aus

पिछले साल भी टीम इंडिया ने पहला मैच सिडनी के ही क्रिकेट मैदान में खेला था जहां उसे 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के 288 रन के जवाब में तब भारतीय टीम रोहित शर्मा के शतक के बावजूद सिर्फ 254 रन ही बना पाई थी। 

Indian team unable to repeat the performance of last tour to australia in 2019-20
ind vs aus

वहीं दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला गया था, इसमें ऑस्ट्रेलिया के 298 रन के जवाब में भारतीय टीम ने विराट के शतक और धोनी के अर्धशतक की मदद से चार गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया था। 

विज्ञापन
Indian team unable to repeat the performance of last tour to australia in 2019-20
एम एस धोनी-रवि शास्त्री-विराट कोहली - फोटो : social Media

तीसरे और आखिरी मुकाबले में चहल के छह विकेट और भुवनेश्वर की किफायती गेंदबाजी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 230 रन पर ही रोक दिया था। इसके बाद भारतीय टीम धोनी और केदार जाधव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत मैच जीतने में सफल रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed