Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Know About Toothpaste Color Code What Is The Meaning Of Different Colored Strips On The Tube Of Toothpaste
{"_id":"5fc353c18ebc3e9bdb0e49ef","slug":"know-about-toothpaste-color-code-what-is-the-meaning-of-different-colored-strips-on-the-tube-of-toothpaste","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर टूथपेस्ट के ट्यूब पर क्यों बनी होती हैं अलग-अलग रंग की पट्टियां? जानिए इसका मतलब","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
आखिर टूथपेस्ट के ट्यूब पर क्यों बनी होती हैं अलग-अलग रंग की पट्टियां? जानिए इसका मतलब
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sun, 29 Nov 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टूथपेस्ट कलर कोड
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
टूथपेस्ट का इस्तेमाल तो हम रोजाना करते हैं, लेकिन इससे जुड़ी कई ऐसी जानकारियां हैं, जिनके बारे में हमें पता नहीं है। अगर आप टूथपेस्ट के ट्यूब पर ध्यान दिए होंगे, तो उसपर अलग-अलग रंग की पट्टियां बनी होंगी। लाल, हरा, काला और नीले रंग से बनी इन पट्टियों का मतलब शायद ही आप जानते होंगे। तो चलिए इसके बारे में बता देते हैं।
Trending Videos
2 of 5
टूथपेस्ट कलर कोड
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर ऐसा बताया जाता है कि टूथपेस्ट के ट्यूब पर बनी नीली पट्टी का मतलब होता है 'दवा युक्त टूथपेस्ट'। हरी पट्टी का मतलब होता है पूरी तरह से प्राकृतिक। लाल पट्टी का मतलब होता है प्राकृतिक और केमिकल का मिश्रण और काली पट्टी का मतलब होता है पूरी तरह से केमिकल। हालांकि, यह पूरी तरह से गलत जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसी भी अफवाह उड़ी थी कि काले रंग की पट्टी वाले टूथपेस्ट में ज्यादा केमिकल होता है, ऐसे में इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसी तरह लाल रंग की पट्टी वाले टूथपेस्ट के बारे में भी बताया गया था कि इसमें भी केमिकल होते हैं, लेकिन यह काले वाले से थोड़ा बेहतर होता है। इंटरनेट पर सिर्फ नीले और हरे रंग की पट्टी वाला टूथपेस्ट ही इस्तेमाल करने की सलाह दी गई थी।
4 of 5
टूथपेस्ट कलर कोड
- फोटो : सोशल मीडिया
साइंटिफिक अमेरिकन नामक एक वेबसाइट के मुताबिक, दुनिया में जो कुछ भी है, वो तकनीकी रूप से एक केमिकल है। यहां तक कि सभी प्राकृतिक चीजें भी एक प्रकार का केमिकल ही होती हैं। ऐसे में केमिकल या बिना केमिकल वाले प्रोडक्ट का तो कोई सवाल ही नहीं उठता है।
विज्ञापन
5 of 5
टूथपेस्ट कलर कोड
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, टूथपेस्ट के ट्यूब पर बनी अलग-अलग रंग की पट्टियां इंसानों के लिए बेकार हैं, निरर्थक हैं। असल में यह रंग ट्यूब बनाने वाली मशीनों में लगे लाइट सेंसर को यह संकेत देता है कि ट्यूब किस प्रकार की और किस आकार की बनानी है। इस सिर्फ लाइट सेंसर ही समझ सकते हैं, न कि इंसान।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।