{"_id":"69a71b417980ce1d5f00dd0c","slug":"indian-women-s-cricket-team-nominated-for-laureus-world-team-of-the-year-2026-after-historic-world-cup-triumph-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Laureus Award: विश्व चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम लॉरेस पुरस्कार के लिए नामित, बीसीसीआई ने जताई खुशी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Laureus Award: विश्व चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम लॉरेस पुरस्कार के लिए नामित, बीसीसीआई ने जताई खुशी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
सार
दक्षिण अफ्रीका को हराकर वनडे विश्व कप का जीतने वाली भारतीय महिला टीम लॉरेस पुरस्कार के लिए नामित की गई है। महिला टीम लॉरेस की साल की सर्वश्रेष्ठ टीम के पुरस्कार की दौड़ में शामिल हो गई है।
विश्व चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
भारत की महिला क्रिकेट टीम को पिछले साल पहली बार विश्व कप खिताब जीतने के लिए लॉरेस की साल की सर्वश्रेष्ठ टीम के पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। लॉरेस स्पोर्ट ने मंगलवार को नामांकन की पुष्टि की। भारतीय टीम इस पुरस्कार के लिए नामित होने वाली पहली महिला क्रिकेट टीम है। यह विश्व कप में टीम के शानदार प्रदर्शन की पहचान है। भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत के दौरान महिलाओं के वनडे क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल किया था।
दौड़ में कौन-कौन शामिल
हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम को इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम, यूरोपीय राइडर कप टीम, फ्रांस की फुटबॉल लीग की टीम पेरिस सेंट जर्मेन और मैकलारेन फॉर्मूला वन टीम जैसी बड़ी टीमों के साथ नामित किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारतीय महिला टीम की जीत देश के क्रिकेट पारिस्थितिकी तंत्र में एक अहम पल था।
सैकिया ने बयान में कहा, विश्व कप 2025 की जीत ना केवल टीम के लिए बल्कि हमारे देश के पूरे क्रिकेट पारिस्थतिकी तंत्र के लिए एक अहम पल था। यह लॉरेस नामांकन उनकी कामयाबी के वैश्विक असर को दिखाता है। टीम ने युवा लड़कियों की एक नई पीढ़ी को क्रिकेट अपनाने के लिए प्रेरित किया है और हम उन नींव और सहयोग प्रणाली को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो आने वाले वर्षों तक इस कामयाबी को बनाए रखेंगे।
बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा कि यह नामांकन महिला टीम की कड़ी मेहनत को दिखाता है। इसके साथ ही टीम पुरुष लॉरेस वर्ग के लिए नामित हुए भारतीय खिलाड़ियों के खास समूह में शामिल हो गई है जिसमें विनेश फोगाट (2019), नीरज चोपड़ा (2022), और ऋषभ पंत (2025) शामिल हैं।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता था खिताब
भारतीय महिला टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। भारत ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
Trending Videos