{"_id":"5dff685b8ebc3e881e6a4385","slug":"indvwi-rohit-sharma-breaks-sanath-jayasuriya-s-22-yr-old-record-of-most-runs-as-an-opener-in-an-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvWI: रोहित शर्मा ने तोड़ा दिग्गज जयसूर्या का 22 साल पुराना रिकॉर्ड, विराट को भी पछाड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvWI: रोहित शर्मा ने तोड़ा दिग्गज जयसूर्या का 22 साल पुराना रिकॉर्ड, विराट को भी पछाड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 22 Dec 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज और उप-कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में रोहित ने नौ रन पूरा करते ही विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। साथ ही रोहित ने मैच में 34 रन बनाने के साथ ही विराट कोहली का दो साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
Trending Videos
2 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के 315 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से रोहित और राहुल ने पारी की शुरुआत की। रोहित नौ रन के साथ ही बतौर ओपनर एक साल में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में रोहित ने पूर्व श्रीलंकाई ओपनर जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया। दिग्गज जयसूर्या ने 1997 में बतौर ओपनर 2387 रन बनाए थे, वहीं रोहित के 2442 रन हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
रोहित ने आउट होने से पहले 63 गेंदों में 63 रन बनाए और उनके इस साल क्रिकेट के तीनों प्रारूप में मिलाकर 2442 रन हो चुके हैं। रोहित ने इस साल वनडे में अब तक 1490 रन, टी-20 में 396 जबकि टेस्ट में 556 रन बनाए हैं।
4 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित फिलहाल साल 2019 में वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में भी सबसे आगे हैं और उनके अलावा अभी तक कोई भी इस साल 1400 रन के आंकड़ें को नहीं छू पाया है। रोहित ने इस साल 1490 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
विराट रोहित
- फोटो : social media
रोहित ने मैच की पारी में 34 रन बनाने के साथ ही विराट के एक साल में सबसे अधिक रन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। विराट ने साल 2017 में 26 मैचों में छह शतक और सात अर्धशतक की मदद से 1460 रन बनाए थे। वहीं अब रोहित शर्मा साल 2019 में 28 मैचों में सात शतक और छह अर्धशतक की मदद से 1490 रन बना लिए और विराट के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X