आजकल ब्रांडेड कंपनियों के मिलते-जुलते नकली उत्पाद बाजार में हैं। पहली नजर में असली-नकली उत्पाद की पहचान करना बहुत मुश्किल होता है। यदि गौर से प्रोडक्ट पर नजर डालें, तो आप असली-नकली की पहचान कर सकते हैं। नकली और असली में कुछ न कुछ ऐसा जरूर होता है, जिसके द्वारा वह पहचान में आ जाता है। यहां हम कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप भी असली और नकली उत्पाद की पहचान आसानी से कर सकते हैं
ब्रांडेड सामान खरीदने में आप खा सकते हैं धोखा, ऐसे करें असली-नकली की पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोडक्ट के नाम और स्पेलिंग में अंतर
नकली प्रोडक्ट बनाने वाली अधिकतर कंपनियां ब्रांडेड प्रोडक्ट की नकल करते वक्त नाम की स्पेलिंग में गड़बड़ी करती हैं। ऐसा बड़े ब्रांड के नाम की कॉपी करने के लिए किया जाता है, ताकि लोग पहली नजर में उत्पाद को जज न कर पाएं और उसे ब्रांडेड समझ लें। उपभोक्ता मिलते-जुलते नाम के धोखे में उस उत्पाद को खरीद लेते हैं। उत्पाद के नाम में व्याकरण या मात्राओं की त्रुटि ही नहीं, उसकी डिजाइनिंग भी इस तरह से की जाती है कि पहली नजर में समझदार लोग भी गच्चा खा जाते हैं। ऐसे में आपको उत्पाद खरीदते समय पूरा समय देने की जरूरत होती है। अगर आप भी खरीदारी करते वक्त इस बात का ध्यान रख लें तो नकली सामान खरीदने से बच सकते हैं।
बॉक्स पर नहीं होती डिटेल
ब्रांडेड कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स की पैकिंग पर कुछ फीचर्स जैसे कोड्स, सीरियल या मॉडल नंबर, ट्रेडमार्क और पेटेंट की जानकारी देती हैं। आमतौर पर नकली प्रोडक्ट्स के बॉक्स पर इस तरह की जानकारियां नहीं दी जाती हैं। आप यदि चाहें, तो इस बारे में ऑनलाइन जानकारी ले सकते हैं। असली और नकली प्रोडक्ट्स से नंबर्स को क्रॉसचेक कर सकते हैं।
लोगो से करें पहचान
नकली प्रोडक्ट में स्पेलिंग मिस्टेक के साथ-साथ कंपनी का लोगो, ब्रांड नेम और ट्रेडमार्क भी बदला होता है। प्रोडक्ट को ध्यान से देखकर इन कमियों को आसानी से जाना जा सकता है।
कांटैक्ट डिटेल्स
ज्यादातर कंपनियों की पैकिंग पर पूरा पता, ईमेल, फोन नंबर या कांटैक्ट डिटेल जरूर होती है, लेकिन नकली उत्पाद पर आप ये सारी जानकारियां नहीं पाएंगे। कांटैक्ट डिटेल न देने का कारण यह होता है कि प्रोडक्ट में किसी तरह की कमी होने पर कोई उसकी शिकायत न कर सके। बिना कांटैक्ट डिटेल्स वाले किसी भी प्रोडक्ट को न खरीदें। इसे खरीदने पर आपका नुकसान होना तय है।

कमेंट
कमेंट X