Real Purpose of Escalator Brushes: एस्केलेटर यानी 'स्वचालित सीढ़ियां' आज के समय में हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। मेट्रो स्टेशन, शॉपिंग मॉल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या फुटओवर ब्रिज, लगभग हर जगह एस्केलेटर आसानी से नजर आ जाते हैं। ये न सिर्फ समय बचाते हैं, बल्कि लोगों की सुविधा भी बढ़ाते हैं। आपने भी इन्हें न जाने कितनी बार इस्तेमाल किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि एस्केलेटर के दोनों किनारों पर ब्रश जैसे दिखने वाले स्ट्रिप्स लगे होते हैं? क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर यह क्यों लगे होते हैं और इसका काम क्या है?
Escalator Brushes: क्या सच में जूते साफ करने के लिए होते हैं ये ब्रश? जानिए क्या है इसका असली काम
Escalator Brushes: Purpose: क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि एस्केलेटर के दोनों किनारों पर ब्रश जैसे दिखने वाले स्ट्रिप्स लगे होते हैं? क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर यह क्यों लगे होते हैं और इसका काम क्या है? आइए जानते हैं इसका जवाब...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूते साफ करना नहीं है इसका काम
अक्सर लोग इन ब्रशों को देखकर यही समझते हैं कि ये जूते साफ करने के लिए हैं, और कई बार लोग मजाक-मजाक में अपने जूते भी उन पर रगड़ लेते हैं। लेकिन असलियत इससे बिल्कुल अलग है। ये ब्रश दिखने में भले ही साधारण लगते हों, लेकिन इनका काम बेहद खास और महत्वपूर्ण होता है।
Viral video: पायलट ने 'कोल्ड ड्रिंक' से साफ किया प्लेन का शीशा, बाद में जाना सच तो लोग रह गए हैरान
Spacebar: कीबोर्ड में सबसे बड़ा क्यों होता है 'स्पेस बार'? 99% लोग नहीं जानते होंगे जवाब
क्या है इन ब्रशों का काम?
दरअसल इन ब्रशों को “स्कर्ट ब्रश” या “स्कर्ट डिफ्लेक्टर” कहा जाता है। इन्हें खास तौर पर सुरक्षा के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। एस्केलेटर के चलने के दौरान उसके स्टेप्स और साइड पैनल के बीच हल्का सा गैप होता है। अगर इस गैप में कोई चीज फंस जाए, तो दुर्घटना होने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में ये ब्रश एक सुरक्षा कवच की तरह काम करते हैं।
इनका मुख्य काम लोगों के जूतों के फीते, ढीले कपड़े जैसे साड़ी, दुपट्टा या धोती, और अन्य सामान को उस गैप की ओर जाने से रोकना होता है। जब कोई व्यक्ति एस्केलेटर पर खड़ा होता है, तो ये ब्रश हल्के से टच करके उसे किनारे से थोड़ा दूर रहने का संकेत भी देते हैं। इसके अलावा ये छोटे सामान जैसे सिक्के, चाबियां या अन्य चीजों को भी एस्केलेटर के अंदर जाने और मशीन के गियर में फंसने से बचाते हैं।
Auction: आखिर क्यों 9 करोड़ में बिकी ये साधारण दिखने वाली जैकेट? जानें टाइटैनिक से क्या है इसका नाता
यानि अगली बार जब आप एस्केलेटर पर सफर करें, तो इन छोटे-से ब्रश को नजरअंदाज न करें। ये जूते साफ करने का साधन नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा का एक अहम हिस्सा हैं, जो चुपचाप अपना काम करते रहते हैं।
Cloud Fun Facts: लाखों टन वजन लेकर भी आसमान में टिके रहते हैं बादल, जानें इसके पीछे का विज्ञान
True Story: तूफानी रात, बारूदी सुरंगें और 10 साल की मेहनत, जानें नॉर्थ कोरिया से भागने की खौफनाक कहानी

कमेंट
कमेंट X