सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   Jewellery Shop mai ghusa bandar monkey enters jewellery shop then what happened Video Viral

Video Viral: सुनार की दुकान में घुसा बंदर, अनोखे अंदाज ने लोगों को किया हैरान

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Wed, 22 Apr 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Video Viral: इस वायरल क्लिप में जो नजारा दिखता है, वह वाकई अलग और चौंकाने वाला है। एक बंदर अचानक एक ज्वेलरी शॉप में घुस आता है। दुकान के अंदर मौजूद लोग भी उसे देखकर सन्न रह जाते हैं।
 

Jewellery Shop mai ghusa bandar monkey enters jewellery shop then what happened Video Viral
सुनार की दुकान में घुसा बंदर, अनोखे अंदाज ने लोगों को किया हैरान - फोटो : instagram/sanjaydey2000
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया सच में हैरानियों से भरी पड़ी है। यहां कब कौन-सा वीडियो आपको हंसा दे, चौंका दे या सोचने पर मजबूर कर दे कहना मुश्किल है। हर दिन कुछ ऐसा सामने आता है, जो आम नहीं होता, लेकिन देखते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग बार-बार प्ले बटन दबा रहे हैं और अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे।

Trending Videos


इस वायरल क्लिप में जो नजारा दिखता है, वह वाकई अलग और चौंकाने वाला है। एक बंदर अचानक एक ज्वेलरी शॉप में घुस आता है। दुकान के अंदर मौजूद लोग पहले तो उसे देखकर सन्न रह जाते हैं, क्योंकि ऐसी जगह पर किसी बंदर का पहुंचना ही अपने आप में अजीब है। लेकिन इसके बाद जो कुछ होता है, वही इस वीडियो को खास बना देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदर का अनोखा अंदाज
हैरानी की बात ये है कि इस वीडियो में बंदर का अंदाज थोड़ा अलग दिखाई देता है। वह कूद-फांद करने की बजाए बड़ा शांत नजर आता है। दुकान में घुसने के बाद वह आराम से इधर-उधर नजर दौड़ाता है, फिर कुछ खाने में लग जाता है। इसके बाद वह उछलकर सीधे दुकान के अंदर बने मंदिर के ऊपर जा बैठता है। वहां बैठकर वह ऐसे स्क्रीन की तरफ देखने लगता है, जैसे किसी फिल्म का मजा ले रहा हो। उसका यह सुकून भरा और बेफिक्र अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं।

देखें वीडियो-
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanjay Dey (@sanjaydey2000)




यह पूरा सीन इतना अनोखा है कि समझना मुश्किल हो जाता है कि यह महज संयोग है या फिर किसी ने इसे प्लान किया है। लेकिन जो भी हो, वीडियो देखने में बेहद मजेदार लगता है और यही वजह है कि यह तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘sanjaydey2000’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। लाखों लोग इसे देख चुके हैं और हजारों ने इसे लाइक भी किया है। कमेंट सेक्शन में भी लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कोई मजाक में कह रहा है कि “लगता है बजरंगबली खुद सोना खरीदने आए हैं,” तो कोई लिख रहा है कि “बंदर शायद दुकान की जांच करने आया था।”

Viral Video: प्लेन में पैसेंजर ने जीत लिया एयरहोस्टेस का दिल, वीडियो देखकर आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान

Viral video: पायलट ने 'कोल्ड ड्रिंक' से साफ किया प्लेन का शीशा, बाद में जाना सच तो लोग रह गए हैरान

Spacebar: कीबोर्ड में सबसे बड़ा क्यों होता है 'स्पेस बार'? 99% लोग नहीं जानते होंगे जवाब

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed