सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कोहली से भयभीत पूरी वेस्टइंडीज टीम, कैरेबियाई कोच ने भी माना विराट का विकेट अहम

स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 04 Dec 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
INDvWI: West Indies Coach Hilarious Suggestions On How To Get Virat Kohli Out
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमन्स ने कहा कि भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाली सीमित ओवर की श्रृंखला में उनके गेंदबाजों को विराट कोहली से ‘ज्यादा भयभीत’ होने से बचना होगा क्योंकि इससे भारतीय कप्तान को आउट करने का मुश्किल काम और कठिन हो जाएगा।

Trending Videos
INDvWI: West Indies Coach Hilarious Suggestions On How To Get Virat Kohli Out
मोंटी देसाई (सबसे दाएं) - फोटो : ट्विटर

कोहली को आउट करने को ‘मुश्किल’ करार करते हुए सिमन्स ने हंसते हुए भारतीय बल्लेबाज को आउट करने के कुछ अजीबोगरीब तरीके बताए। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे खेले जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘एक तो मैं उसे स्टंप से बल्लेबाजी करा सकता हूं। दूसरा, हम एक किताब पर हस्ताक्षर करें और वनडे में उसे 100 रन दे सकते हैं और बाकी खिलाड़ियों को गेंदबाजी करके आउट कर सकते हैं या फिर हम सुनिश्चित करें कि उसके खिलाफ हमारी योजना कारगर रहे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvWI: West Indies Coach Hilarious Suggestions On How To Get Virat Kohli Out

उन्होंने कहा, ‘हम सुनिश्चित कर सकते हैं कि गेंदबाज उससे ज्यादा भयभीत नहीं हों, लेकिन आपको नहीं पता कि क्या हो सकता है, लेकिन विराट कोहली को आउट करना मुश्किल काम है।’ सिमन्स ने स्वीकार किया कि भारत को दुनिया में कहीं भी हराना आसान नहीं है और 56 साल के पूर्व ऑलराउंडर ने कोहली एंड कंपनी को आउट करने के लिए अपने खिलाड़ियों को बीते अनुभव का इस्तेमाल करने की ताकीद की।

INDvWI: West Indies Coach Hilarious Suggestions On How To Get Virat Kohli Out
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, ‘पिछले साल हमने भारत में कुछ टी20 और वनडे खेले थे और हम उनसे इतने ज्यादा अलग नहीं थे। एक मैच ऐसा भी रहा था जो शायद टाई रहा था। इसलिए हम उनकी तुलना में इतने ज्यादा अलग नहीं थे।’

विज्ञापन
INDvWI: West Indies Coach Hilarious Suggestions On How To Get Virat Kohli Out
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘हमें देखना होगा कि हमने तब क्या किया था और अब हम उसमें क्या चीज अतिरिक्त कर सकते हैं क्योंकि उन्होंने भी अपने खेल में सुधार किया है। हमें सुनिश्चित करना होगा कि हम पिछली बार से बेहतर करें क्योंकि भारतीय टीम इतनी आसान नहीं है। ‘इंडिया इज इंडिया’।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed