क्रिकेट मैदान पर विराट कोहली का प्रदर्शन उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा से इस तरह जुड़ गया है कि उन्हें हर बात पर ट्रोल किया जाता है। बुधवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की हार के बाद भी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिला। IPL 2018 का 24वां मुकाबला टीम इंडिया के दो सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम के बीच खेला जा रहा था।
विराट के हारते ही फिर ट्रोल हुई WIFE अनुष्का, गुस्साए फैंस बोले- तुम पनौती हो, स्टेडियम मत आया करो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती रात खेले गए इस मुकाबले ने रोमांच की सारी हदें तोड़ दी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन बनाए। चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने इस पहाड़ जैसे लक्ष्य को पार करने की मुश्किल चुनौती थी। मैच जब मुश्किल मोड़ पर जा पहुंचा था तब पारी के 16वें ओवर में कैमरा ने अनुष्का शर्मा पर फोकस किया। बालकनी में खड़ी अनुष्का अपने हबी विराट कोहली का मनोबल बढ़ाती नजर आईं।
Mam i admire you as an actress lot but, i request you to plz do not visit RCB matches anymore we feel a lot in losing RCB as you vist!!! sorry to say this!!!
— Lachi (@LachiNaidu216) April 25, 2018
#AnushkaSharma don't come to the ground because you are PANVATI fo #imvkohli 🙏
— saleemsaar (@saleemsaargmail) April 25, 2018