फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: इधर धोनी ने लगाया विजयी छक्का, उधर WIFE साक्षी का रिएक्शन जीत लेगा आपका दिल

Thu, 26 Apr 2018 09:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Apr 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018: Wife Sakshi Dhoni reaction after MS Dhoni match winning six, Watch video
दो बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के बेहद रोचक मुकाबले में मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया। खास बात यह है धोनी ने विश्व कप के दौरान छक्का मारकर जीत दिलाने वाली याद एक बार फिर ताजा कर दी। उन्होंने इस मैच में छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। इस दौरान पत्नी साक्षी का रिएक्शन देखने लायक था।
IPL 2018: Wife Sakshi Dhoni reaction after MS Dhoni match winning six, Watch video
आखिरी ओवर में चेन्नई को 16 रनों की दरकार थी। ब्रावो (नाबाद 14) ने आखिरी ओवर में एक चौका और एक छक्के के अलावा एक रन लेकर स्ट्राइक धोनी को दी, जिन्होंने चौथी गेंद पर अपने चिर-परिचित अंदाज में शानदार छक्का जड़ टीम को जीत दिलाई। धोनी ने अपनी पारी में 34 गेंदों का सामना किया और सात छक्कों के अलावा एक चौका लगाया।
IPL 2018: Wife Sakshi Dhoni reaction after MS Dhoni match winning six, Watch video
बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एबी डिविलियर्स (86) और क्विंटन डी कॉक (53) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर चेन्नई के सामने 206 रनों की विशाल चुनौती रखी थी। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने 74 रनों पर ही अपने चार विकेट खो दिए थे। मगर धोनी की शानदार पारी ने मैच पलट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2018: Wife Sakshi Dhoni reaction after MS Dhoni match winning six, Watch video
इस जीत के साथ चेन्नई अंकतालिका में पहले स्थान पर आ गई है। बता दें कि एमएस धोनी की वाइफ साक्षी हर मैच में अपने पति और पूरी सीएसके का उत्साह बढ़ाने स्टेडियम पहुंचती हैं। देश के किसी भी कोने में मैच हो आप साक्षी को धोनी को चीयर करते अपनी टीवी स्क्रीन पर देख ही लेंगे।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed