{"_id":"5ccf1276bdec22072c330ad4","slug":"ipl-2019-big-blow-to-india-before-world-cup-indian-allrounder-kedar-jadhav-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, IPL में चोटिल हुआ यह बड़ा ऑलराउंडर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, IPL में चोटिल हुआ यह बड़ा ऑलराउंडर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 06 May 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वर्ल्ड कप के शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन का समय बाकी है। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम को 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना है।
लेकिन उससे पहले ही भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आई है टीम का स्टार आलराउंडर चोट की वजह से IPL से बाहर हो गया है।
2 of 5
kedar jadhav
रविवार को इंडियन टी-20 लीग में मोहाली में पंजाब और चेन्नई के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों ने ग्रुप के अपने आखिरी मुकाबले खेले जिसमें पंजाब ने जीत दर्ज की।
हालांकि मैच के दौरान ही चेन्नई की तरफ से खेल रहे केदार जाधव को चोट लग गई और तुरंत मैदान छोड़कर बाहर चले गए।
3 of 5
केदार जाधव
- फोटो : file
दरअसल पंजाब की पारी के 14वें ओवर के दौरान यह हादसा हुआ। ड्वेन ब्रावो की गेंद पर निकोलस पूरन ने शॉट लगाया और फिर ओवर थ्रो पर रन बचाने के दौरान जाधव ने डाइव लगाई। इसी दौरान उनके बाएं कंधे पर चोट लग गई। दर्द से कराहते हुए जाधव को तुरंत मैदान के बाहर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली-केदार जाधव
वहीं कोच स्टीफेन फ्लेमिंग ने जाधव की चोट की जानकरी देते हुए बताया कि, "उनकी चोट गंभीर है और वो अब शायद ही IPL के बाकी मैच खेल पाएंगे। उन्हें कल एक्स-रे और एमआरआई के लिए अस्पताल ले जाएगा। वहां जांच के बाद ही चोट की गंभीरता का पता लगेगा"।
विज्ञापन
5 of 5
team india
केदार जाधव वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल है। यदि उनकी चोट गंभीर हुई तो उनकी जगह रिषभ पंत या अंबाती रायुडू में से किसी एक को मौका मिल सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।