{"_id":"5cd932c9bdec220715068265","slug":"ipl-2019-final-rohit-sharma-lasith-malinga-choose-a-slower-ball-plan-for-shardul-thakir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिरी गेंद के लिए रोहित-मलिंगा ने बनाया था खास प्लान, इस चाल से किया चेन्नई को चित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिरी गेंद के लिए रोहित-मलिंगा ने बनाया था खास प्लान, इस चाल से किया चेन्नई को चित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 13 May 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा और लसिथ मलिंगा
- फोटो : पीटीआई
Link Copied
IPL के खिताबी मुकाबले के आखिरी ओवर में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के कारण मुंबई को चौथा IPL खिताब दिलाने वाले तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने कहा है कि आखिरी गेंद पर उन्होंने अपनी उस गेंद का इस्तेमाल किया जो उन्हें अक्सर विकेट दिलाती है।
Trending Videos
2 of 6
शेन वॉटसन
- फोटो : पीटीआई
रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए फाइनल में मुंबई ने चेन्नई के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा था। चेन्नई के लिए सब कुछ सही जा रहा था। आखिरी ओवर में उसे जीत के लिए नौ रन चाहिए थे। इसी ओवर में हालांकि उसके सेट बल्लेबाज शेन वॉटसन (80) दो रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
लसिथ मलिंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच की आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए दो रन चाहिए थे, लेकिन मलिंगा ने स्लोअर यॉर्कर पर शार्दूल ठाकुर को पगबाधा आउट कर मुंबई को खिताब जीत दिला दी।
4 of 6
लसिथ मलिंगा और हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच के बाद मलिंगा ने कहा, 'आखिरी गेंद पर मैंने सोचा था कि अगर उन्हें एक रन मिल गया तो यह सुपर ओवर होगा, लेकिन मैं अपनी टीम को जिताना चाहता था और इसलिए मैंने अपनी वो गेंद फेंकी जिस पर मुझे अक्सर विकेट मिलता है।'
विज्ञापन
5 of 6
जसप्रीत बुमराह
चार ओवर्स में सिर्फ 14 रन देकर दो विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह ने कहा, 'हम आखिरी में शांत रहना चाहते थे क्योंकि इस तरह की स्थिति पुणे में 2017 में भी आई थीं। इस सीजन हमें हमेशा अपनी टीम पर भरोसा था। हमें हर खिलाड़ी पर भरोसा था। हमारी टीम में अपने दिन हर खिलाड़ी मैच विजेता बन सकता है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।