फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेप का आरोपी रहा यह खिलाड़ी खेलेगा IPL, धोनी की चेन्नई ने दी टीम में जगह

Sun, 31 Mar 2019 12:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 31 Mar 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Scott Kuggeleijn to replace injured Ngidi in Chennai squad
चेन्नई

इंडियन टी-20 लीग शुरू होने से पहले ही चेन्नई को उस वक्त करारा झटका लगा था, जब दक्षिणी अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए थे। मगर अब धोनी की इस टीम ने एनगिडी की जगह एक ऐसे खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है जो रेप का आरोपी रह चुका है।

IPL 2019: Scott Kuggeleijn to replace injured Ngidi in Chennai squad
स्कॉट कूगलेइन

इस खिलाड़ी का नाम है स्कॉट कूगलेइन जो कि न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर हैं। कूगलेइन न्यूजीलैंड में खासे विवादों में रहे हैं। हाल ही में वो जब ऑकलैंड में भारत के खिलाफ टी-20 मैच खेल रहे थे तो उनके खिलाफ स्टेडियम में metoo के पोस्टर भी लहराए गए थे।

IPL 2019: Scott Kuggeleijn to replace injured Ngidi in Chennai squad
स्कॉट कूगलेइन

दरअसल, इस कीवी खिलाड़ी पर एक महिला ने साल 2015 में रेप का आरोप लगाया था। दो साल के बाद इस मामले में स्कॉट कूगलेइन को निर्दोष करार देकर हैमिल्टन डिस्ट्रिक कोर्ट ने बरी भी कर दिया। बावजूद इसके न्यूजीलैंड के लोगों का मानना है कि जांच के दौरान इस खिलाड़ी को बचाने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: Scott Kuggeleijn to replace injured Ngidi in Chennai squad
स्कॉट कूगलेइन

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर स्कॉट कूगलेइन दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और लोअर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं। उन्होंने 4 टी-20 और 2 वनडे मैच खेले हैं। कूगलेइन 140 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक सकते हैं और साथ ही वो लंबे हिट लगाने में भी माहिर हैं।

विज्ञापन
IPL 2019: Scott Kuggeleijn to replace injured Ngidi in Chennai squad
स्टीफन फ्लेमिंग

चेन्नई के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने राजस्थान रायल्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर बताया कि उनकी टीम ने कूगलेइन का चयन करने का फैसला किया जो तेज गेंदबाजी करने के अलावा रन बनाने में भी सक्षम हैं। वह अगले सप्ताह टीम से जुड़ जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed