सब्सक्राइब करें

IPL 2020: 15.5 करोड़ में बिके कमिंस ने 16.3 की इकॉनमी से लुटाए रन, जमकर हुई पिटाई

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 23 Sep 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020 KKR vs MI: Pat Cummins gives 15 runs in his first over, KKR for a whopping Rs 15.5 crore
रोहित शर्मा - फोटो : social media

आईपीएल 2020 के पांचवें मुकाबले में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार गेंदबाज पैट कमिंस की जमकर धुनाई हुई। 15.5 करोड़ में बिकने वाले कमिंस ने सीजन के पहले मुकाबले के अपने पहले ही ओवर में 15 रन लुटाए। 


 

Trending Videos
IPL 2020 KKR vs MI: Pat Cummins gives 15 runs in his first over, KKR for a whopping Rs 15.5 crore
कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : ipl

मुकाबले में अपना मैच खेल रही केकेआर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी तो नहीं रही क्योंकि महज आठ रन के स्कोर पर क्विंटन डीकॉक के रूप में पहला झटका लगा। वह केवल एक रन बनाकर चलते बने। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020 KKR vs MI: Pat Cummins gives 15 runs in his first over, KKR for a whopping Rs 15.5 crore
रोहित शर्मा - फोटो : social media

इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसी क्रम में केकेआर ने पांचवां ओवर पैट कमिंस के हाथों थमाया। इस ओवर में कमिंस की जमकर धुनाई हुई। कमिंस ने अपने इस ओवर में 15 रन लुटाए। पहली गेंद वाइड थी। कमिंस के इस ओवर में हिटमैन रोहित शर्मा ने दो छक्के भी लगाए। इसके अलावा कमिंस ने अपने दूसरे व तीसरे ओवर में क्रमशः 15 और 16 रन लुटाए। 

IPL 2020 KKR vs MI: Pat Cummins gives 15 runs in his first over, KKR for a whopping Rs 15.5 crore
पैट कमिंस - फोटो : ट्विटर

इस तरह पैट कमिंस ने तीन ओवरों में 16.3 की इकॉमनी से कुल 49 रन लुटाए। बता दें कि कमिंस को केकेआर ने इस बार की नीलामी में 15.5 करोड़ में खरीदा था, जो आईपीएल इतिहास में किसी विदेशी को मिलने वाली सर्वाधिक राशि थी।

विज्ञापन
IPL 2020 KKR vs MI: Pat Cummins gives 15 runs in his first over, KKR for a whopping Rs 15.5 crore
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : अमर उजाला

बता दें यह मुंबई इंडियंस का दूसरा मुकाबला है। पहला मुकाबला मुंबई ने चेन्नई के खिलाफ खेला था। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed