फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2021 की तारीख लगभग तय, इस दिन खेला जाएगा उद्घाटन मैच?

Sun, 31 Jan 2021 04:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 31 Jan 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
IPL 2021 dates and schedule The date for the start of 14th season is almost fixed
आईपीएल 2022 में खेलेंगी 10 टीमें - फोटो : social media

आईपीएल के 14वें सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। खिलाड़ियों के रिटेंशन और रिलीज के बाद अब मिनी ऑक्शन की तारीख भी तय हो गई है। टी-20 लीग के नए सत्र के लिए 18 फरवरी को चेन्नई में मिनी ऑक्शन होगा। उधर बीसीसीआई आईपीएल 2021 के आयोजन के लिए भी जल्दी ही तारीख की घोषणा कर सकती है। फिलहाल ऐसी उम्मीद है कि इस बार का आयोजन 11 अप्रैल से शुरू हो सकता है।

IPL 2021 dates and schedule The date for the start of 14th season is almost fixed
आईपीएल 2021 - फोटो : twitter@IPL

कोरोना काल में बीसीसीआई ने अपने पहले घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी का सफल आयोजन किया है और आज उसका फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा। इस लीग के बाद अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड विजय हजारे एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करेगा।



IPL 2021 dates and schedule The date for the start of 14th season is almost fixed
बीसीसीआई-आईपीएल - फोटो : Amar Ujala

घरेलू टूर्नामेंटों के खत्म होने और भारत-इंग्लैंड सीरीज की समाप्ति के बाद आईपीएल के शुरू होने की संभावना है। फिलहाल बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग कॉउंसिल ने इस साल की टी-20 लीग के लिए तारीख लगभग तय कर ली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2021 dates and schedule The date for the start of 14th season is almost fixed
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर @ipl

एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया, 'आईपीएल 2021 की तारीख को लेकर गवर्निंग कॉउंसिल द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा लेकिन 11 अप्रैल से आईपीएल 2021 शुरू करने की अस्थायी तारीख है। मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला समाप्त हो जाएगी और खिलाड़ियों को इस दौरान आईपीएल 14 के लिए एक अच्छा आराम का वक्त भी मिल जाएगा।'

विज्ञापन
IPL 2021 dates and schedule The date for the start of 14th season is almost fixed
भारत बनाम इंग्लैंड

आईपीएल के 14वें सीजन का फाइनल जून के पहले हफ्ते में हो सकता है। दो महीने तक चलने वाली भारत-इंग्लैंड सीरीज 28 मार्च को पुणे में आखिरी वनडे के साथ समाप्त हो जाएगी। कई दूसरी अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाएं भी उस समय तक खत्म हो जाएंगी। ऐसे में दो हफ्ते के समय में खिलाड़ी यात्रा करने के साथ ही अपनी क्वारंटीन अवधि भी पूरी कर लेंगे।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed