{"_id":"628f5153f8528c2f843a307d","slug":"ipl-2022-kl-rahul-krunal-pandya-argue-with-umpire-after-no-ball-call-watch-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RCB vs LSG Controversy: अंपायर से इस बात पर भिड़े केएल राहुल और क्रुणाल पांड्या, कुछ देर तक रुका रहा मैच, देखें VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs LSG Controversy: अंपायर से इस बात पर भिड़े केएल राहुल और क्रुणाल पांड्या, कुछ देर तक रुका रहा मैच, देखें VIDEO
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, Kolkata
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 26 May 2022 03:52 PM IST
सार
दुष्मंथा चमीरा की एक गेंद को फील्ड अंपायर ने नो बॉल करार दिया। इसके बाद राहुल और क्रुणाल पांड्या इस फैसले पर अंपायर से जाकर बहस करने लगे। ये घटना आरसीबी की पारी के 12वें ओवर में देखने को मिली।
विज्ञापन
1 of 5
अंपायर से भिड़ते क्रुणाल और राहुल
- फोटो : IPL/BCCI
Link Copied
आईपीएल 2022 में बुधवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एलिमिनेटर मैच खेला गया। इस मैच में कई बार गहमागहमी देखने को मिली। मैदान पर लखनऊ के कप्तान केएल राहुल और ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या अंपायर से भिड़ गए। इसका वीडियो भी सामने आया है। ये दोनों खिलाड़ी अंपायर के एक फैसले से असहमद नजर आए और उनसे उलझ गए।
Trending Videos
2 of 5
अंपायर से उलझते क्रुणाल और राहुल
- फोटो : IPL/BCCI
दरअसल दुष्मंथा चमीरा की एक गेंद को फील्ड अंपायर ने नो बॉल करार दिया। इसके बाद राहुल और क्रुणाल पांड्या इस फैसले पर अंपायर से जाकर बहस करने लगे। ये घटना आरसीबी की पारी के 12वें ओवर में देखने को मिली। चमीरा की गेंद को स्क्वायर लेग में खड़े अंपायर माइकल गॉफ ने नो बॉल करार दिया। इस पर नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े अंपायर जे. मदनगोपाल ने भी नो बॉल का इशारा किया। इस पर लखनऊ के खिलाड़ी नाखुश दिखे।
लखनऊ के मार्कस स्टाइनिस, कोच एंडी फ्लावर, मेंटर गौतम गंभीर और क्रुणाल पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
अंपायर ने इसके बाद दोनों खिलाड़ियों को समझाया की गेंद को ऊंचाई की वजह से नो बॉल करार दिया गया है। इसके बाद बड़ी स्क्रीन पर रिप्ले दिखाया गया, उसमें गेंद की ऊंचाई देखकर क्रुणाल और राहुल शांत हुए। अंपायर मदनगोपाल के साथ बातचीत के बाद दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी फील्ड पोजिशन पर वापस लौट गए।
4 of 5
लखनऊ के मेंटर गंभीर से बात करते खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
हालांकि, बैंगलोर की टीम इस नो बॉल का फायदा नहीं उठा सकी। फ्री हीट में कोई रन नहीं बना। इस दौरान स्क्रीन पर लखनऊ के कोच एंडी फ्लावर भी कुछ इशारा करते दिखे। डगआउट में बैठे एंडी फ्लावर और बाकी खिलाड़ी भी अंपायर के फैसले से निराश दिखाई दे रहे थे। उन्होंने भी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
5 of 5
मनन वोहरा ने रजत का कैच छोड़ा
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में लखनऊ के खिलाड़ियों ने कई कैच भी छोड़े थे। ऐसे में लखनऊ की टीम परेशान दिख रही थी। इससे मैदान पर काफी तनाव भरा माहौल हो गया था। इस मैच को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14 रन से जीता। ऐसे में पहली बार आईपीएल खेल रही लखनऊ की टीम का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। अब क्वालिफायर-2 में राजस्थान का सामना बैंगलोर से होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।