सब्सक्राइब करें

IPL 2024: खराब फॉर्म के बाद आईपीएल से हटे ग्लेन मैक्सवेल, अनिश्चितकालीन ब्रेक लिया, बेंगलुरु को भी दी जानकारी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 16 Apr 2024 10:24 AM IST
सार

सनराइजर्स के खिलाफ तो वह प्लेइंग-11 तक का हिस्सा नहीं थे। विल जैक्स ने उनकी जगह प्लेइंग-11 में जगह बनाई थी। मैच के बाद मैक्सवेल ने समझाया कि उन्होंने कप्तान फाफ डुप्लेसिस को खुद किसी और को आजमाने के लिए कहा था।

विज्ञापन
IPL 2024: Glenn Maxwell Takes Indefinite Break From IPL, Explains his Decision To RCB team
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : IPL/BCCI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2024 सीजन से हटने का फैसला लिया है। उन्होंने अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का फैसला किया है। मैक्सवेल ने सोमवार रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी की करारी हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बात करते हुए इस खबर का खुलासा किया। मैक्सवेल को इस सीजन खराब फॉर्म की वजह से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स के खिलाफ तो वह प्लेइंग-11 तक का हिस्सा नहीं थे। विल जैक्स ने उनकी जगह प्लेइंग-11 में जगह बनाई थी। मैच के बाद मैक्सवेल ने समझाया कि उन्होंने कप्तान फाफ डुप्लेसिस को खुद किसी और को आजमाने के लिए कहा था।
Trending Videos
IPL 2024: Glenn Maxwell Takes Indefinite Break From IPL, Explains his Decision To RCB team
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : IPL/BCCI
'मानसिक और शारीरिक स्थिति को ठीक करने के लिए लिया ब्रेक'
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैक्सवेल ने कहा कि वह इस समय अच्छे मानसिक और शारीरिक स्थिति में नहीं  हैं। इसलिए उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने हालांकि, यह नहीं बताया कि वह कब तक इस लीग में नहीं खेलेंगे या फिर वह अगले सीजन में भी वापसी करेंगे या नहीं। मैक्सवेल ने आरसीबी की सात मैचों में छठी हार के बाद कहा- निजी तौर पर मेरे लिए यह काफी आसान फैसला था। मैं पिछले मैच के बाद फाफ (डु प्लेसिस) और कोच के पास गया और कहा कि मुझे लगता है कि यह शायद समय है कि हम किसी और को आजमाएं। 

मैक्सवेल ने कहा- मैं पहले भी इस स्थिति में रहा हूं। आप चाहें तो खेलना जारी रख सकते हैं और खुद को और अंधकार में धकेल सकते हैं। हालांकि, मुझे लगता है कि अब सच में मेरे लिए खुद को मानसिक और शारीरिक ब्रेक देने, अपने शरीर को सही करने का एक अच्छा समय देने का मौका है। अगर मुझे टूर्नामेंट के दौरान खेलने की जरूरत होती है, तो मैं उम्मीद करता हूं कि मैं एक ठोस मानसिक और शारीरिक स्थिति के साथ वापसी करूंगा और प्रभाव डालने की कोशिश करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: Glenn Maxwell Takes Indefinite Break From IPL, Explains his Decision To RCB team
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : IPL/BCCI
'टीम को योगदान नहीं दे पा रहा था'
मैक्सवेल ने कहा- पावरप्ले के बाद हमारी बल्लेबाजी में थोड़ी कमी है, जो पिछले कुछ सत्रों में मेरी ताकत रही है। हालांकि, अब मुझे लगा कि मैं बल्ले के साथ सकारात्मक तरीके से टीम को योगदान नहीं दे पा रहा था। यही वजह है कि परिणाम और टीम की स्थिति अच्छी नहीं है और हम सबसे नीचे हैं। मुझे लगता है कि यह किसी और को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देने का एक अच्छा समय है और उम्मीद है कोई उस स्थान को अपना बना सकता है।
IPL 2024: Glenn Maxwell Takes Indefinite Break From IPL, Explains his Decision To RCB team
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : IPL/BCCI
पहले भी ब्रेक ले चुके हैं मैक्सवेल
यह पहली बार नहीं है जब मैक्सवेल ने मानसिक थकान के कारण खेल से ब्रेक लिया है। हालांकि, अब जब उनके लिए चीजें सही नहीं चल रही हैं तो उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला लिया है और फ्रेंचाइजी को अन्य विकल्पों का उपयोग करने की सलाह दी है। मैक्सवेल इस ब्रेक का इस्तेमाल कर और मजबूती और ताकत के साथ वापसी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'टी20 क्रिकेट में कभी-कभी ऐसा हो सकता है। यह काफी विचित्र खेल है। अगर आप पहले मैच को भी देखो तो मैंने अच्छा खेलने की कोशिश की। मैंने लेंथ को अच्छे से पिक किया। मुझे लगा कि मैं स्कोर कर सकता हूं, लेकिन अपने बल्ले का चेहरा ज्यादा खोल दिया। जब आप अच्छा कर रहे होते हैं, तो उन अवसरों पर चौके लगते हैं।
विज्ञापन
IPL 2024: Glenn Maxwell Takes Indefinite Break From IPL, Explains his Decision To RCB team
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : IPL/BCCI
गावस्कर भी कर चुके मैक्सवेल की आलोचना
मैक्सवेल ने कहा- मैं शायद अभी क्रिकेट से दूर नहीं हुआ हूं। मेरे लिए चीजें अभी भी उतनी ही सरल हैं। पहले कुछ मैचों में मुझे लगता है कि मैंने काफी अच्छे फैसले लिए, लेकिन मैं अभी इस स्थिति से बाहर निकलने के तरीके ढूंढ रहा हूं। यह टी20 क्रिकेट में हो सकता है और जब इस तरह की स्थिति होती है तो आप काफी कोशिश करते हो और खेल की बेसिक्स भूल जाते हो।

इससे पहले भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी मैक्सवेल के आईपीएल में खराब प्रदर्शन के लिए आलोचना करते हुए कहा था कि वह तेज गेंदबाजों को नहीं खेल पा रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा, 'वह तेज गेंदबाजी नहीं खेल पा रहे हैं। उनकी छाती या कंधे की ऊंचाई पर आने वाली गेंदें उन्हें परेशान कर रही हैं। वह अपनी कमर की ऊंचाई से नीचे की हर गेंद को मार सकते हैं, लेकिन उससे ऊपर की गेंद को नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed