{"_id":"683d609af846814eef04ab73","slug":"ipl-2025-pbks-vs-mi-preity-zinta-looked-happy-after-punjab-kings-win-mumbai-indians-nehal-wadhera-shreyas-iyer-2025-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: क्वालिफायर-2 में जीत के बाद प्रीति जिंटा ने किसे मारी आंख? नहीं देखा होगा यह अंदाज; सामने आया Video","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: क्वालिफायर-2 में जीत के बाद प्रीति जिंटा ने किसे मारी आंख? नहीं देखा होगा यह अंदाज; सामने आया Video
Mon, 02 Jun 2025 01:58 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:58 PM IST
सार
प्रजेंटेशन सेरेमनी से पहले मशहूर अभिनेत्री और पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा मैदान पर पहुंचीं। जीत के बाद वह काफी उत्साहित लग रहीं थीं। वह अपनी टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आईं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें प्रीति को पंजाब किंग्स के एक खिलाड़ी को आंख मारते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
पंजाब की जीत से गदगद हुईं प्रीति जिंटा
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2025 अपने चरम पर पहुंच गया है। रविवार को पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पंजाब की जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर और नेहाल वढेरा का अहम योगदान रहा। दोनों ने अपनी तूफानी पारियों की मदद से टीम को फाइनल में पहुंचाया। मैच के बाद पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा काफी खुश नजर आईं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एक खिलाड़ी को आंख मारती दिख रही हैं।
विज्ञापन
प्रीति ने किसे मारी आंख? देखें वीडियो
दरअसल, यह घटना मैच के बाद की है। प्रजेंटेशन सेरेमनी से पहले मशहूर अभिनेत्री और पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा मैदान पर पहुंचीं। जीत के बाद वह काफी उत्साहित लग रहीं थीं। वह अपनी टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आईं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें प्रीति को पंजाब किंग्स के एक खिलाड़ी को आंख मारते देखा जा सकता है। वीडियो में जो खिलाड़ी दिख रहा है उसकी जर्सी का नंबर 19 है, जो कि नेहाल वढेरा पहनते हैं। फैंस इस वीडियो को साझा कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

17 Varushama chumma vedikkai thane paathinga..indha oru varushamum athaiye Pannunga ..PREITY ZINTA 😍😍❤️🔥❤️🔥❤️🔥 & DON IYER Kaga... @iskarthi_ .. #PBKS https://t.co/E32tyL0q3O pic.twitter.com/gzCfewJXuM
— Prakash (@prakash93112059) June 2, 2025
Preity Zinta Celebrates Victory As They Book Their Spot In The Finals Against RCB❤️#preityzinta #rcb #pkbs #punjabkings #ipl #ipl2025 #shreyasiyer #yuzichahal #cricket #bollywoodnews #bollywoodnow pic.twitter.com/Ac7wiu4M6n
— Bollywood Now (@BollywoodNow) June 2, 2025
तीन जून को मिलेगा नया चैंपियन
रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 203 रन बनाए थे, जवाब में पंजाब ने श्रेयस की दमदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 19 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाकर जीत दर्ज की। पंजाब की टीम ने 2014 के बाद फाइनल में प्रवेश किया है। अब उसका सामना तीन जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से सामना होगा। आरसीबी ने क्वालिफायर-1 मुकाबले में पंजाब को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। पांच बार की चैंपियन मुंबई का सफर क्वालिफायर-2 में समाप्त हो गया। टीम ने एलिमिनेटर में गुजरात को हराया था, लेकिन हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम क्वालिफायर-2 की बाधा पार नहीं कर सकी। पंजाब और आरसीबी ने अब तक कभी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती है, ऐसे में यह तय है कि अब टूर्नामेंट को एक नया चैंपियन मिलेगा।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: फाइनल से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर पर चला BCCI का चाबुक, MI के खिलाफ मैच में हुई इस गलती की मिली सजा